विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2025

Rajasthan: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को आया गुस्सा, फटकार लगाकर कहा- अधिकारी और जनप्रतिनिधि बर्खास्त होंगे

Madan Dilawar: पंचायत भवन के उद्घाटन के दौरान मंत्री मदन दिलावर ने अधिकारियों को फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि कई पंचायतों में सफाई नहीं हो रही.

Rajasthan: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को आया गुस्सा, फटकार लगाकर कहा- अधिकारी और जनप्रतिनिधि बर्खास्त होंगे
शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने पंचायत भवन का उद्घाटन किया.

Education Minister Madan Dilawar on Barmer Visit: शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर शनिवार (5 मार्च) को बाड़मेर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे. उन्होंने ग्राम पंचायत बाड़मेर गादान के नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन किया और सफाई व्यवस्था की खामियों पर सख्त नाराजगी जताई. दौरे की शुरुआत में दिलावर ने उंडखा ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. वहां गंदगी देखकर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई. मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार हर माह सफाई के लिए फंड देती है, लेकिन इसका दुरुपयोग हो रहा है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुधार करने के निर्देश दिए.

पंचायत भवन उद्घाटन के कार्यक्रम में दी चेतावनी

पंचायत भवन के उद्घाटन के दौरान दिलावर ने कहा कि कई पंचायतों में सफाई नहीं हो रही. उन्होंने सरपंच, प्रधान, ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ), बीडीओ और सीओ को सख्त हिदायत दी, "पिछले 5 वर्षों में फंड के दुरुपयोग की जांच होगी और वसूली की जाएगी. सफाई से जनता स्वस्थ रहेगी, यह जरूरी है."

मंत्री बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

मंत्री ने कहा कि सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. अगर फंड का दुरुपयोग जारी रहा तो अधिकारी और जनप्रतिनिधि निलंबित या बर्खास्त होंगे. दिलावर ने शिक्षा के मुद्दे पर भी बात करते हुए कहा कि निर्धारित स्कूल ड्रेस में न आने वाले बच्चों को दाखिला नहीं मिलेगा. पेपर लीक रोकने के लिए प्रक्रिया में बदलाव होंगे. साथ ही शिक्षा मंत्री ने कहा कि, "स्कूल समय में धार्मिक कार्य के लिए शिक्षकों के जाने पर रोक लगाई जाएगी. नमाज या पूजा घर पर करें, स्कूल में नहीं."

मोदी सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही- दिलावर

पत्रकारों से बातचीत में दिलावर ने कहा कि मोदी सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है. शिक्षा और पंचायती राज में बड़े बदलाव जल्द दिखेंगे. राणा सांगा पर बयानबाजी की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि यह मुगलों की गुलामी करने वालों की संतानों का काम है.

वक्फ बिल पर बोले- 2013 का कानून कांग्रेस का षड्यंत्र

वक्फ संशोधन अधिनियम पर उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा, "2013 का कानून कांग्रेस का षड्यंत्र था, जिससे संपत्ति हड़पी जाती थी. यह देश को इस्लामिक बनाने की साजिश थी. हमारा बिल इसका जवाब है, लेकिन कुछ लोग राष्ट्र के खिलाफ हैं."

यह भी पढ़ेंः विधायक की कोठी पर बुलडोजर एक्शन के दौरान हंगामा, समर्थक ने कलेक्टर का गिरेबां पकड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com