विज्ञापन

भरतपुर में शादी से पहले दुल्हन मंडप से गायब, जब दूल्हे का सच आया सामने तो बारातियों के छूटे पसीने

भरतपुर में शादी का अजीब मामला सामने आया है. बारात आने से पहले दुल्हन परिवार संग फरार हो गई. वही पुलिस जांच में दूल्हा नाबालिग निकला है.

भरतपुर में शादी से पहले दुल्हन मंडप से गायब, जब दूल्हे का सच आया सामने तो बारातियों के छूटे पसीने
Bharatpur News
NDTV

Bharatpur Bride Escaped News: राजस्थान के भरतपुर जिले  के चिकसाना थाना इलाके के एक गांव में शादी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां हरियाणा से बरात लेतक पहुंचे दुल्हे को मंडप पर दुल्हन का इंतजार करते रहना पड़ा. लेकिन दुल्हन अपने परिवार के साथ फरार हो गई. जब बारात लड़की के घर पहुंची तो वहां सन्नाटा पसरा देख सभी के होश उड़ा गए.  मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद एक और बड़ा खुलासा हुआ कि शादी करने आया दूल्हा खुद अभी नाबालिग है.

दुल्हन ने किया शादी से इनकार

जानकारी के अनुसार, मामला भरतपुर के एक गांव का है. लड़का-लड़की आपस में रिश्तेदार थे और पहले दोनों इस शादी के लिए राजी थे. लेकिन लड़की के भाई और  कुछ परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे. शादी कल यानी रविवार को तय थी. लेकिन उससे पहले ही लड़की के भाइयों ने उसे शादी न करने के लिए मना लिया, जिसके बाद वह अपने भाईयों के साथ घर छोड़ के चली गई.

लड़की वालों के बताने के बाद भी बारात लेकर पहुंचा दुल्हा

इसके बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के परिवार को फोन कर बारात न लाने की बात कही था लेकिन इसके बावजूद दूल्हा पक्ष ने बात नहीं मानी और हरियाणा से बारात लेकर लड़की के गांव पहुंच गया. 

दुल्हन की तलाश में जुटी पुलिस 

अब जब बारात दुल्हन के घर पहुंची तो पता चला कि दुल्हन अपने परिजनों के साथ फरार हो चुकी है. जिसके बाद मामले की सूचना मिलने पर   मौके पर पहुंची  पुलिस ने स्थिति संभाली.

पंचायत में दोनों का होगा फैसला

चिकसाना थाना प्रभारी ब्रजेश मीणा ने बताया कि गांव में जानकारी करने पर पता चला कि दूल्हा नाबालिग है. दुल्हन पक्ष फरार है इसलिए उसकी उम्र का अभी तक पता नहीं लग पाया है. नाबालिग की शादी का मामला होने के कारण पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. दूल्हा पक्ष अभी भी गांव में ठहरा हुआ है और पंचायत के फैसले का इंतजार कर रहा है. पुलिस का कहना है कि नाबालिग विवाह कानूनी रूप से मान्य नहीं है. कल होने वाली पंचायत में दोनों पक्षों को बुलाकर मामले को सुलझाने की कोशिश की जाएगी.

यह भी पढ़ें: नीट री-एग्जाम से पहले कई सोशल मीडिया ग्रुप IB की रडार पर, जयपुर में अब तक 30 संदिग्धों से पूछताछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close