विज्ञापन

बेटे का गला रेतकर पिता ने किया सुसाइड, पत्नी के पीहर जाने से दुखी या कर्जे की परेशानी? 2 वीडियो से उलझी गुत्थी

मृतक वंश वैष्णव 8वीं क्लास में पढ़ता था. उसके मर्डर के बाद पिता राधेश्याम वैष्णव ने भी जहर खा लिया और फिर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

बेटे का गला रेतकर पिता ने किया सुसाइड, पत्नी के पीहर जाने से दुखी या कर्जे की परेशानी? 2 वीडियो से उलझी गुत्थी
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ और पुलिसकर्मी.

भीलवाड़ा में एक मासूम की निर्ममता से हत्या कर दी गई. पिता ने 13 साल के बच्चे का गला काट दिया. बेटे की हत्या को अंजाम देने के बाद खुद पिता ने भी सुसाइड कर लिया. घटना बडलियास क्षेत्र के बडला गांव की है. शुक्रवार (27 फरवरी) सुबह यह मामला सामने आया. जानकारी के मुताबिक, मृतक वंश वैष्णव 8वीं क्लास में पढ़ता था. उसके मर्डर के बाद पिता राधेश्याम वैष्णव ने भी जहर खा लिया और फिर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

राधेश्याम को अस्पताल लेकर पहुंचे ग्रामीण 

भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि राधेश्याम को ग्रामीण बेहोशी की हालत में महात्मा गांधी अस्पताल लाए थे. यहां उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसकी मौत हो गई. इससे पहले, मामले की सूचना मिलने पर बडलियास थाने के एएसआई प्यारचंद मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और सबूत जुटाए. 

पत्नी पीहर में और बेटा भी नहीं रहता था साथ 

शुरुआती तौर पर सामने आया कि राधेश्याम की उसकी पत्नी के साथ अनबन चल रही थी. वह आए दिन पत्नी से मारपीट भी करता था. मारपीट और विवाद के कारण राधेश्याम की पत्नी अपने पीहर चित्तौड़गढ़ में रह रही थी. वहीं, राधेश्याम का बेटा भी कोटड़ी में एक टीचर के पास रहकर कक्षा 8वीं की पढ़ाई कर रहा था. गुरुवार (26 फरवरी) शाम वह वंश को लेकर गांव आया और फिर उसकी हत्या कर दी गई.

दो वीडियो वायरल होने से हलचल

हालांकि, यह मामला फिलहाल काफी जटिल बना हुआ है. क्योंकि बेटे की हत्या के बाद राधेश्याम ने वीडियो भी बनाया था. उसके मरने से पहले का यह वीडियो वायरल होने के बाद अब ग्रामीणों के मोबाइल में पहुंच गया है. 

उसने वीडियो में राधेश्याम ने खुद की आत्महत्या और बेटे की हत्या के लिए सुसराल पक्ष के लोगों को जिम्मेदार ठहराया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसके अलावा भी एक और वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वह उधारी के पैसे का जिक्र कर रहा है. 

यह भी पढ़ेंः सरहद का आसमान नापकर 25 मिनट में वापस लौटीं राष्ट्रपति मुर्मू, जैसलमेर में 'प्रचंड' लैंडिंग के साथ रचा इतिहास

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close