विज्ञापन

भीलवाड़ा सदर थाना प्रभारी की मौत, सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली से हो गए थे घायल

डॉक्टरों की तमाम कोशिश के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. पुलिस ने समय से उन्हें अस्पताल तक पहुंचा दिया था. डॉक्टरों के प्रयास के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

भीलवाड़ा सदर थाना प्रभारी की मौत, सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली से हो गए थे घायल
गोली से घायल थानाधिकारी लोकपाल सिंंह की मौत.
NDTV Reporter

सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली से घायल थानाधिकारी लोकपाल सिंंह की मौत हो गई. घर में गोली लगने से वह घायल हो गए थे. आनन-फानन में उन्हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा था. घर में वे अकेले रही रहते थे. चार महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी. पत्‍नी अजमेर में रहती हैं. पुल‍िस मामले की जांच कर रही है. गोली चलने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ. 

गोली लगने से घायल 

सदर थाना प्रभारी लोकपाल स‍िंह गोली लगने से घायल हो गए थे. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो वह जमीन पर लहुलूहान हालत में पड़े थे. उन्हें भीलवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां से उदयपुर रेफर कर दिया था. भीलवाड़ा एसपी के निर्देश पर भीलवाड़ा से उदयपुर तक राजमार्ग पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर देर रात उदयपुर के एक निजी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया था.

पुलिस के वाहनों से किया गया था एस्कॉर्ट 

भीलवाड़ा पुलिस अपने साथी की जान बचाने के लिए हाईवे पर पहले ही अलर्ट होकर ख़डी रही. मंगरोप हमीरगढ़ सीआई सुनील बेडा, गंगरार (चितौड़गढ़) सीआई तुलसी राम सहित चितौड़ उदयपुर की पुलिस वाहनों से एस्कॉर्ट करके एंबुलेंस को एक घंटा 35 मिनट में  उदयपुर पहुंचाया, जहां लोकपाल को भर्ती कराया गया था. 

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत  

रेफर होने के दौरान एक मेडिकल टीम भी साथ भेजी गई थी, देर रात लोकपाल का इलाज चल रहा था. पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने कहा कि सदर थानाधिकारी लोकपाल सिंह गोली लगने से घायल हुए थे. हेड इंजरी थी. घटना उनके क्वार्टर में हुई है. इसकी जांच की जा रही है. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. 

यह भी पढ़ें: यूपी बजट: विंध्य समेत 5 नए एक्सप्रेसवे का ऐलान, गंगा एक्सप्रेसवे के हरिद्वार तक विस्तार से हाईस्पीड कनेक्टिविटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com