विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2025

Rajasthan: भीलवाड़ा के अस्पताल में डिलवरी के दौरान महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने जमकर किया हंगामा

Rajasthan News: मामला जयपुर के उपनगर सांगानेर की रहने वाली सीमा देवी का है, जिसे प्रसव पीड़ा के दौरान उसके परिजनों ने केशव अस्पताल में भर्ती कराया था.

Rajasthan: भीलवाड़ा के अस्पताल में डिलवरी के दौरान महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने जमकर किया हंगामा
अस्पताल में भिड़े महिला के परिजन
NDTV

Bhilwara News: भीलवाड़ा के केशव अस्पताल में सोमवार रात उस समय हंगामा मच गया जब प्रसव के लिए आई एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई. मामला जयपुर के उपनगर सांगानेर की रहने वाली सीमा देवी का है, जिसे प्रसव पीड़ा के दौरान उसके परिजनों ने केशव अस्पताल में भर्ती कराया था. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और स्टाफ के साथ हाथापाई भी की.

परिजनों से पुलिस की समझाइश रही नाकाम

वहीं सूचना मिलने पर सुभाष नगर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची. जहां मामले की जांच करते हुए थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने नाराज परिजनों को समझाने का प्रयास किया,लेकिन रात 12 बजे तक बात नहीं बन पाई. बाद में पुलिस ने विवाहिता का शव कब्जे में लेकर उसे जिला चिकित्सालय में रखवाया है. जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा.

इलाज में लापरवाही के कारण हुई मौत

इसी मामले को लेकर मृतक महिला के जेठ किशन ने बताया कि उसके छोटे भाई की पत्नी सीमा को प्रसव के लिए केशव अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन इलाज में लापरवाही के कारण उसकी मौत हो गई. उन्होंने अस्पताल स्टाफ पर परिवार को गुमराह करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि हम इस मामले में निष्पक्ष जांच चाहते हैं.

हार्ट फेल से हुई मौत- अस्पताल के डॉ के अनुसार

उधर, केशव अस्पताल की प्रसूति विभाग की प्रभारी डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव ने देर रात बताया कि इलाज में कोई लापरवाही नहीं हुई है.प्रसव के दौरान उसका हृदय फेल हो गया था, इसी कारण उसकी मौत हुई है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: डॉ. रवि शर्मा की मौत पर एक्शन, RNT कॉलेज के 3 कर्मचारी हटाए; मानवाधिकार आयोग ने मांगा जवाब

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close