विज्ञापन

भरी पंचायत में 3 लोगों की चाकू गोदकर हत्‍या, व‍िवाद शांत कराने के ल‍िए बुलाई गई थी पंचायत 

विवाद शांत कराने के लिए पंचायत बुलाई गई, लेकिन मामला अशांत हो गया, और तीन लोगों की हत्या हो गई. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है.

भरी पंचायत में 3 लोगों की चाकू गोदकर हत्‍या, व‍िवाद शांत कराने के ल‍िए बुलाई गई थी पंचायत 
पुलिस फोर्स और ग्रामीण अस्पताल में मौजूद हैं.

बीकानेर के छत्तरगढ़ में गुरुवार को भरी पंचायत में चाकू से गोदकर तीन लोगों की हत्‍या कर दी गई. इसके बाद अफरा-तफरी मच गई. पंचायत करने आए लोग भी भाग खड़े हो गए. सूचना पर भारी संख्‍या में पहुंची पुल‍िस ने मामला शांत कराया. मरने वालों के शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लि‍ए भेज द‍िया. पुल‍िस फोर्स को तैनात क‍िया गया है. 

लड़की के रिश्ते को लेकर विवाद 

सुरजनवाली गांव में लड़की के रिश्ते को लेकर विवाद था. इस मामले का हल निकालने के लिए पंचायत चल रही थी. इसी दौरान मामला खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और व्यक्ति घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. दो मृतक खारवाली और एक सुरजनवाली गांव का का रहने वाला था. पुलिस ने बताया कि हर पहलू की जांच की जा रही है. संघर्ष के कारणों की जांच जारी है. सूचना पर छतरगढ़ थाना की पुल‍िस भारी संख्‍या में मौके पर पहुंचे. आलाध‍िकारी भी मौके पर पहुंचकर पूछताछ शुरू कर दी. 

सीओ मौके पर पहुंचीं 

खाजूवाला सीओ आकांक्षा चौधरी भी मौके पर पहुंचीं. घटना स्थल का जायजा लिया. एसपी मृदुल कच्छावा भी मौके के लिए रवाना हो गए. अस्पताल के बाहर भारी संख्या में ग्रामीण और पुलिस फोर्स है.  

यह भी पढ़ें: बांसवाड़ा में 4 प्रसूताओं की मौत, अस्‍पताल पहुंचे मंत्री खींवसर ने केवल 2 की मौत ही जांच लायक बताया  

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close