बीकानेर बनेगा सोलर हब, 4800 मेगावॉट के प्रोजेक्ट के लिए 2950 करोड़ रुपये की घोषणा 

राजस्थान बजट में बीकानेर को सोलर हब बनाने की घोषणा से विकास की नई लहर आएगी. 4800 मेगावॉट प्लांट और 2950 करोड़ निवेश से रोजगार राजस्व और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होंगे. बैटरी स्टोरेज से रात में भी बिजली मिलेगी. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Rajasthan News: राजस्थान की वित्तमंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा में पेश किए बजट में बीकानेर जिले को विकास की नई दिशा दी है. यहां सोलर ऊर्जा के बड़े प्रोजेक्ट शुरू होने से इलाका चमक उठेगा. बीकानेर और जैसलमेर में 4800 मेगावॉट क्षमता वाले सोलर प्लांट लगाए जाएंगे. इसके लिए 2950 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है. यह कदम बीकानेर को सोलर हब की पहचान दिलाएगा और स्थानीय लोगों के लिए नए अवसर खोलेगा.

विकास के नए पंख लगेंगे

इस सोलर पार्क से क्षेत्र में बड़े स्तर पर निवेश आएगा. इससे न केवल ऊर्जा उत्पादन बढ़ेगा बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी. पार्क के निर्माण से सड़कें पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित होंगी जो आसपास के गांवों और शहरों को फायदा पहुंचाएंगी.

Advertisement

इससे इलाके का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत बनेगा और लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा. सोलर ऊर्जा के साथ बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम भी लगाया जाएगा ताकि दिन-रात बिजली उपलब्ध रहे. यह तकनीक ऊर्जा की उपलब्धता को विश्वसनीय बनाएगी.

रोजगार और राजस्व की बारिश

सोलर पार्क से हजारों नौकरियां पैदा होंगी. स्थानीय युवाओं को काम मिलेगा जिससे बेरोजगारी कम होगी. साथ ही सरकार को राजस्व की अच्छी कमाई होगी जो आगे के विकास कार्यों में लगेगी. बड़े स्तर के पार्क होने से उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और बिजली की प्रति यूनिट लागत घटेगी. इससे उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली मिलेगी और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा. सौर ऊर्जा का यह प्रोजेक्ट राजस्थान को हरित ऊर्जा का नेता बनाएगा. 

यह भी पढ़ें- 

राजस्थान के बजट में कामकाजी महिलाओं को बड़ी सौगात, दफ्तरों में बच्चों की देखभाल के लिए खुलेंगे 'मुख्यमंत्री शिशु-वात्सल्य सदन'

'साहब' को भारी पड़ा पत्नी संग फरारी का टशन! अस्पताल के बाहर रिवॉल्वर तानी, फिर एक 'Facebook Post' ने करा दी जेल की सैर

Bharat Bandh LIVE Updates: राजस्थान में 'बेअसर' दिखा भारत बंद! अजमेर, कोटा और अनूपगढ़ में स्कूल-बाजार खुले; जानें आपके शहर का हाल

Advertisement