विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2024

Rajasthan: बीसलपुर बांध में पिछले 15 दिनों में ढाई मीटर पानी भरा, एक साल तक पानी की नहीं होगी कमी

Rajasthan: बीसलपुर बांध को जयपुर, अजमेर और टोंक सहित अन्य जिलों की लाइफ लाइन कहा जाता है. बीसलपुर बांध से इन जिलों में पानी की सप्लाई होती है.  

Rajasthan: बीसलपुर बांध में पिछले 15 दिनों में ढाई मीटर पानी भरा, एक साल तक पानी की नहीं होगी कमी
बीसलपुर बांध में पानी भर गया है.

Rajasthan: बीसलपुर बांध में पिछले 15 दिनों में बांध में ढाई मीटर की आवक हो चुकी है. बांध में एक साल का पानी मौजूद है. बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है. बुधवार (14 अगस्त) की सुबह बांध का जलस्तर 312.60 आरएल मीटर हो चुका है. भीलवाड़ा सहित चित्तौड़गढ़ और राजसमंद में बारिश की वजह से त्रिवेणी संगम से बनास में फ्लो तेज हो गया है, इस वजह से बीसलपुर में पानी की लगातार आवक जारी है. टोंक में इस बर 790MM बारिश दर्ज हो चुकी है. 

बीसलपुर बांध में 312.60 मीटर पानी 

बीसलपुर बांध में पिछले 15 दिनों में लगभग ढाई मीटर पानी की आवक हुई . 14 अगस्त की सुबह 312.60 मीटर है. पीने के पानी के लिए रोज 1 हजार MLD पानी की रोज सप्लाई होती है. लगभग 200 दिनों का पानी बांध में आया है. अभी डेढ़ महीना मॉनसून रहेगा. उम्मीद है कि बीसलपुर बांध इस बार भी भर जाएगा. बांध में 38.5TMC के मुकाबले 20.541TMC पानी मौजूद है.  

टोंक जिले में इस बार 790MM बारिश रिकॉर्ड हुई है, जो इस मॉनसून बारिश की औसतन 127% है.  जिले में सिचाई विभाग के अधीन आने वाले 30 में से 28 बांध पूरे भरकर छलक चुके हैं. जिले के मालपुरा, उनियारा-निवाई,  टोंक-देवली के साथ पीपलू क्षेत्र के प्रमुख बांधों टोरडी सागर, गलवा बांध और माशी बांध के साथ टोंक के चंदलाई बांध में पर्याप्त पानी है. 

टोंक में औसत से 127% बारिश 

टोंक में औसत से 127% अधिक बारिश हुई. बनास नदी से लेकर, मासी और सहोदरा नदिया उफान पर है. टोरडी सागर बांध में 28 साल बाद चादर चल रही है. मासी बांध में 64 साल बाद पांच गेट खोलकर पानी निकाला जा रहा है. उनियारा के गलवा, टोंक के चंदलाई, मोती सागर, दूनी सागर और लगभग 28 बांधों पर सावन के महीने में सुखद तस्वीरें देखने को मिल रही है. पर्यटक इन बांधों पर घूमने के लिए पहुंच रहे हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com