विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2024

राजस्थान उपचुनाव के लिए नागौर में एक्टिव हुई भाजपा, CP जोशी बना रहे खास रणनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उपचुनाव वाली सभी पांच सीटों के प्रभारियों को स्थानीय स्तर पर बैठक लेने और प्रत्याशियों के नामों पर रायशुमारी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं.

राजस्थान उपचुनाव के लिए नागौर में एक्टिव हुई भाजपा, CP जोशी बना रहे खास रणनीति
नागौर पहुंचे सीपी जोशी

Rajasthan Politics: राजस्थान की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान जल्द होने वाला है. इसके लिए बीजेपी ने तैयारी बजट के साथ ही शुरू कर दी थी. वहीं खींवसर सीट पर बीजेपी की निगाह टिकीं हुई है. ऐसे में नागौर में बीजेपी एक्टिव दिख रही है. चूकि यह हनुमान बेनीवाल का गढ़ है इस वजह से केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी यहां एक्टिव दिख रहे हैं. सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी उपचुनाव की तैयारियों के बीच नागौर पहुंचे. इस दौरान पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. इसके साथ ही सीपी जोशी ने बैठक में नेताओं को भरोसा दिलाया कि उपचुनाव में अच्छे परिणाम आएंगे. 

इन पांच सीटों पर होने हैं उपचुनाव

दरअसल, लोकसभा चुनाव के बाद राजस्थान की पांच सीटें खाली हुई हैं. इनमें दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, झुंझुनू और चौरासी विधानसभा सीट शामिल है. 2023 के विधानसभा चुनाव में इन पांच सीटों में से तीन पर कांग्रेस, एक पर आरएलपी और एक पर बीएपी ने जीत हासिल की थी. ऐसे में भाजपा इन सीटों पर जीत का टारगेट लेकर चल रही है. इसको लेकर स्थानीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेता तैयारियों में जुटे हुए हैं.

जिताऊ उम्मीदवार की तलाश

दो दिन पहले भाजपा कार्यसमिति की बैठक में राजस्थान भाजपा के दिग्गज नेता समेत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए थे. इस बीच सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उपचुनाव वाली सभी पांच सीटों के प्रभारियों को स्थानीय स्तर पर बैठक लेने और प्रत्याशियों के नामों पर रायशुमारी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि समय पर जिताऊ उम्मीदवार का चयन हो सके.

नागौर में सीपी जोशी ने की बैठक

इसके साथ ही नागौर आए सीपी जोशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर खींवसर विधानसभा उप चुनाव को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए. इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भी तमाम दावों और अटकलों के बाद भी प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनी. इससे स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है. उप चुनाव में भी अच्छे परिणाम आएंगे. 

बता दें कि राजस्थान की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव ऐसे समय होने वाले हैं, जब लोकसभा चुनाव में राज्य की 11 सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में भाजपा का पूरा ध्यान अब उपचुनाव में इन पांच सीटों पर जीत हासिल करना होगा. 

यह भी पढे़ं- दिल्ली में आज हाई कमान से मिलेंगे CM भजनलाल शर्मा, उपचुनाव से पहले खास रणनीति पर हो सकती है चर्चा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com