विज्ञापन

बूंदी में ट्रेन की सीट के नीचे मिला 1 साल का मासूम, यात्री ने बचाया; परिजनों की तलाश जारी

राजस्थान के बूंदी रेलवे स्टेशन पर आगरा फोर्ट-रतलाम एक्सप्रेस में 1 साल का बच्चा लावारिस हालत में मिला. जिसके बाद मासूम के माता- पिता को ढूंढने के लिए टीमें भेजी जा चुकी

बूंदी में ट्रेन की सीट के नीचे मिला 1 साल का मासूम, यात्री ने बचाया; परिजनों की तलाश जारी
बूंदी रेलवे स्टेशन पर मिला 1 साल का मासूम
NDTV

Bundi News: राजस्थान के बूंदी जिले से एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां के रेलवे स्टेशन पर खड़ी आगरा फोर्ट–रतलाम एक्सप्रेस के एक जनरल डिब्बे में एक साल का मासूम लावारिस हालत में ट्रेन की सीट के नीचे चुपचाप बैठा हुआ मिला. हैरान कर देने वाली बात यह है कि बच्चे को देखने पर ऐसा लग रहा था कि किसी ने उसे ट्रेन में अकेला छोड़ दिया.वह रो भी नहीं रहा था.

यह घटना तब सामने आई जब कोटा से ट्रेन में सवार हुए सहयात्री लव कुश की नजर उस मासूम पर पड़ी. शुरुआत में लव कुश को लगा कि बच्चा आसपास बैठे किसी परिजन का होगा, लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी जब किसी ने बच्चे की सुध नहीं ली, तो यात्री की चिंता बढ़ गई.

वर्दी ने फेरा मुंह तो सहयात्री बना फरिश्ता

इसी दौरान बूंदी रेलवे स्टेशन पर यात्रा कर रहे यात्री लव कुश की नजर उस बच्चे पर पड़ी. पहले उन्हें लगा कि मासूम अपने परिजनों के साथ होगा, लेकिन काफी देर तक किसी को उसके पास नहीं देखकर उन्होंने तुरंत ट्रेन में मौजूद सीआरपीएफ महिला पुलिस को मामले की सूचना दी. साथ ही  चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर भी कॉल कर पूरे मामले की जानकारी दी.

चाइल्ड हेल्पलाइन का त्वरित एक्शन, शिशु गृह भेजा गया बच्चा

 सूचना मिलते ही बूंदी चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू किया. उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया. समिति के निर्देशानुसार बच्चे की आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराई गई और उसे सुरक्षित संरक्षण व देखभाल के लिए शिशु गृह (क्रैच होम) भेज दिया गया.

बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा पोद्दार ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि एक साल के मासूम का इस तरह ट्रेन में मिलना बेहद गंभीर विषय है. हमारा पहला प्रयास बच्चे को सुरक्षित माहौल, स्वास्थ्य और भावनात्मक संबल देना है, जो कि शिशु गृह में सुनिश्चित किया जा रहा है.

परिजनों की तलाश तेज

फिलहाल बाल कल्याण समिति और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीमें स्थानीय पुलिस के सहयोग से बच्चे के माता-पिता और परिजनों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं. आसपास के रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: जैसलमेर का रामदेवरा इतिहास रचने को तैयार, हवा में लटकी 18000 स्क्वायर फीट की धर्मशाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close