विज्ञापन

स्‍कूल में ऊपर चल  रही थी क्‍लास और बेसमेंट में लग गई आग, कई गाड़‍ियां पूरी तरह जलीं 

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका. फ‍िलहाल आग पर काबू पा ल‍िया गया है. बड़ा हादसा होने से टल गया है. 

स्‍कूल में ऊपर चल  रही थी क्‍लास और बेसमेंट में लग गई आग, कई गाड़‍ियां पूरी तरह जलीं 
स्कूल के बेसमेंट में आग लग गई.
NDTV Reporter

जयपुर के सुबोध स्कूल में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई. सुबह करीब 8 बजकर 50 मिनट पर स्कूल के बेसमेंट में खड़ी ईवी स्कूटी में आग लग गई. आग की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. आग लगने के वक्त ऊपर स्कूल में बच्चे पढ़ रहे थे, और पूरी पार्किंग में सैंकड़ों गाड़ियां खड़ी थी. ऐसे में एक बड़ा हादसा हो सकता था.  

तीन ईवी गाड़ियों में पकड़ चुकी थी आग 

मौके पर सबसे पहले पहुंचे गार्ड ने बताया कि जब वह पहुंचा तो वहां बहुत धुआं था. तीनों ईवी गाड़ियों ने आग पकड़ ली थी. पास में ही एक एक्टिवा खड़ी थी, सबसे पहले उसे हटाया. क्योंकि, वह पेट्रोल की गाड़ी थी तो आग पकड़ सकती थी. इसके बाद फायर सिस्टम शुरू हो गया था. इससे आग बहुत नहीं फैली और समय से काबू पा ल‍िया.  

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. फायर ऑफिसर सीता ने बताया कि उन्हें 8:50 पर आग की सूचना मिली थी. तुरंत ही मौके पर पहुंच गए थे, जब आए तो बेसमेंट में काफी धुआं था. हालांकि फायर अलर्ट सिस्टम ऑन था. करीब 20 से 25 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया. कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. 

यह भी पढ़ें: कांवड़‍ियों के हाथ में त्र‍िशूल, फरसा, हॉकी द‍िखी तो खैर नहीं; डीजे बजाने पर भी पुल‍िस ने दी चेतावनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close