विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2025

Congress District Presidents Meeting: डोटासरा और रंधावा की तारीफ पर राहुल गांधी ने जिलाध्यक्ष को रोका, कहा- हकीकत बोलिए...

दिल्ली में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की बैठक में सीकर और भीलवाड़ा जिलाध्यक्षों ने जब प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की तारीफ शुरू की, तो राहुल गांधी ने तुरंत टोक दिया. 

Congress District Presidents Meeting: डोटासरा और रंधावा की तारीफ पर राहुल गांधी ने जिलाध्यक्ष को रोका, कहा- हकीकत बोलिए...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी.

Congress District Presidents Meeting: देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्षों की बैठक हुई. जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संकट में पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जो पार्टी की जवानी चूसकर संकट के समय भाग गए, वे असली कार्यकर्ता नहीं हैं. उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी के साथ डटे हैं, यही असली योद्धा हैं.

'धरातल की हकीकत बोलिए'

इस बैठक में सीकर और भीलवाड़ा जिलाध्यक्षों को बोलने का मौका मिला. जब भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की तारीफ शुरू की, तो राहुल गांधी ने तुरंत टोक दिया. उन्होंने कहा आप इनकी तरफ न देखकर धरातल की हकीकत बोलिए. इसके बाद त्रिपाठी ने बेबाकी से पार्टी की स्थिति पर अपनी बात रखी.

जिलाध्यक्षों को टिकट प्रक्रिया में प्रमुखता

बैठक में राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों से आगामी चुनावों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया. उन्होंने टिकट वितरण में जिलाध्यक्षों की राय को प्राथमिकता देने की बात कही. इसके तहत स्क्रीनिंग कमेटी से लेकर चुनाव समिति तक जिलाध्यक्षों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रस्ताव रखा गया.

'चापलूसी करने वाले टिकट हासिल कर लेते हैं'

बैठक में जब भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी को बोलने का मौका मिला, तो उन्होंने कांग्रेस के टिकट वितरण प्रणाली पर तीखा सवाल उठाया. त्रिपाठी ने कार्तिकेय और गणेशजी की कहानी सुनाते हुए कहा कि मेहनती कार्यकर्ता पीछे रह जाते हैं, जबकि नेताओं की चापलूसी करने वाले टिकट हासिल कर लेते हैं.

'हमारे नेता घमंड में चूर हैं'

उन्होंने कहा सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद का त्याग किया, लेकिन हमारे पार्टी के नेता टिकट तक में त्याग नहीं करते. त्रिपाठी ने राहुल गांधी से कहा, आप मोहब्बत की दुकान चला रहे हैं, लेकिन हमारे नेता घमंड में चूर हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हमारी सरकार नहीं रही, फिर भी नेता सत्ता के अहंकार में डूबे हैं.

यह भी पढ़ें- 300 साल पुराने कैलादेवी मंदिर में बदले नियम, पॉलिथीन में नहीं मिलेगा प्रसाद.. मेले में प्लास्टिक पर लगा प्रतिबंध

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com