विज्ञापन

राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि पर भंडाना में जुटी कांग्रेस, चर्चा में रही गहलोत गुट के नेताओं की मौजूदगी 

Rajesh Pilot 26th Death Anniversary: सचिन पायलट अपनी माता रमा पायलट और अपने दोनों बेटों के साथ पहुंचे, और अपने प‍िता राजेश पायलट की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि पर भंडाना में जुटी कांग्रेस, चर्चा में रही गहलोत गुट के नेताओं की मौजूदगी 
राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि दी.
X@SachinPilot

Rajesh Pilot 26th Death Anniversary: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को दौसा के जीरोता-भंडाना में प्रेरणा दिवस के तहत श्रद्धांजलि सभा और सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली. 

राजनीतिक दृष्टि से कार्यक्रम की सबसे बड़ी चर्चा यह रही कि सचिन पायलट के इस पारिवारिक और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस के विभिन्न गुटों के नेता एक मंच पर दिखाई दिए. गहलोत खेमे से जुड़े कई विधायक, पूर्व विधायक और नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसे प्रदेश कांग्रेस की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

 कांग्रेस के ये नेता पहुंचे  

कार्यक्रम में हेमाराम चौधरी, रघु शर्मा, धीरज गुर्जर, मुरारी मीणा, शकुंतला रावत, डीसी बैरवा, निर्मल चौधरी, अमीन कागजी, प्रताप सिंह खाचरियावास, बी.डी. कल्ला, वेदप्रकाश सोलंकी, राजेश चौधरी, कांति मीणा, अर्चना शर्मा, अभिमन्यु पूनिया, कुलदीप इंदौरा, सोहन ढील, सुचित्रा आर्या, राकेश पारीक, मुकेश भाकर, अनिल चोपड़ा, सतवीर चौधरी, मनोज मेघवाल, प्रशांत बैरवा, जितेंद्र सिंह, रामस्वरूप कसाना, इंद्राज गुर्जर, सुरेश मोदी, जितेंद्र सिंह शेखावत, नाथूराम सिलोड़िया, लक्ष्मण मीणा, रमेश मीणा, नरेंद्र बुढ़ानिया, संयम लोढ़ा, लाखन मीणा, मनीष यादव और रतन देवासी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे. 

कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे  

इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता, जिला अध्यक्ष, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और आमजन भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचे. श्रद्धांजलि सभा में आए नेताओं ने राजेश पायलट के राजनीतिक जीवन, उनके संघर्ष, संगठन निर्माण में योगदान और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया. 

राजेश पायलट को किया याद 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजेश पायलट ने अपने राजनीतिक जीवन में किसानों, युवाओं और आम लोगों की आवाज को मजबूती से उठाया.  उनके विचार और कार्यशैली आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. 

राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर भंडाना में हर वर्ष प्रेरणा दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें राजस्थान सहित देश के विभिन्न हिस्सों से कांग्रेस नेता और समर्थक श्रद्धांजलि देने पहुंचते हैं. 

यह भी पढ़ें: "अशोक गहलोत मुझे बेटा मानते हैं", प‍िता की पुण्‍यत‍िथ‍ि पर बोले सचिन पायलट 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com