विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2025

Rajasthan: भिवाड़ी-अलवर के मुद्दों पर टीकाराम जूली का बयान, बोले- यहां कोई भी सुनने वाला नहीं है

Alwar News: टीकाराम जूली ने भिवाड़ी और अलवर में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नगर निगम पर सवाल खड़े किए.

Rajasthan: भिवाड़ी-अलवर के मुद्दों पर टीकाराम जूली का बयान, बोले- यहां कोई भी सुनने वाला नहीं है

Congress Leader Tikaram Jully: राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने अलवर और भिवाड़ी के नगर निगम में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया. अलवर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह बड़ा कमीशनबाजी का खेल है. बिना संसाधन ठेके की राशि अचानक बढ़ा दी गई है. उन्होंने कहा, "भिवाड़ी और अलवर में भ्रष्टाचार चरम पर है. भिवाड़ी में सफाई ठेके के बजट को बढ़ा दिया गया. इसी तरह अलवर में भी किया जा रहा है. 70 ऑटो टिपर खड़े हुए हैं. उसके बावजूद 50 ऑटो टिपर खरीदे गए हैं, जिनका भी शुभारंभ भी नहीं किया गया है. इतने संसाधन होने के बावजूद भी नाले भरे पड़े हैं. कोई भी सुनने वाला नहीं है और बड़े हुए टेंडर को पास कराया जा रहा है."

खान मालिकों को फायदा पहुंचाने का भी लगाया आरोप

जूली ने सरिस्का के सीटीएच को लेकर कहा कि अलवर के अंदर सरिस्का ही एक ऐसा क्षेत्र बचा है, जिसका देश में नाम है. उन्होंने आरोप लगाया कि जहां जिस एरिया में टाइगर सुरक्षित हैं, उसे एरिया को बड़े स्तर पर हटाया जा रहा है. खान मालिकों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां किसान और आम जनता रहती है, उसी तरफ क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट एरिया को बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दोनों मंत्री अलवर के हैं. सरिस्का को विकसित किया जाना चाहिए, लेकिन नहीं किया जा रहा और सरिस्का को बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है.

टॉप-10 प्रदूषित शहरों में आ गया भिवाड़ी- जूली

उन्होंने आरोप लगाया, "अभी डेयरी में भी बड़ा घोटाला सामने आने वाला है, इसकी भी जांच कराई जानी चाहिए. क्योंकि जिस तरीके से डेयरी को लेकर यहां के मंत्री बात करते हैं, यह भी बड़ा घोटाले की ओर संकेत देता है. खैरथल में भू-माफिया इतने पनप गए कि वहां के कलेक्ट्रेट को शिफ्ट किया जा रहा है. भिवाड़ी टॉप 10 प्रदूषित शहरों में आ गया है, वहां पानी भराव जबरदस्त है. जल निकासी की कोई सुविधा वहां नहीं है."

ईआरसीपी पर भी दिया बयान

नेता प्रतिपक्ष ने ईआरसीपी का पानी अलवर लाने की मांग भी उठाई. उन्होंने कहा कि पानी अलवर लाना चाहिए, जबकि नहीं लाया जा रहा. इस बरसात के सीजन में भी पानी के लिए जाम लगाया जा रहा है. यह सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है और कुछ नहीं कर रही. उन्होंने केंद्र सरकार और राज सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि किसी भी योजना का लाभ यहां गरीबों को नहीं दिया जा रहा है.

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close