Ajmer News: दिल्ली के मालवीय नगर में लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह लगी भीषण आग ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं. इस दुखद हादसे में राजस्थान के अजमेर जिले के गुलाब बाड़ी इलाके के रहने वाले यूको बैंक से रिटायर्ड जवरी लाल अग्रवाल और उनकी पत्नी कमला अग्रवाल की भी मौत हो गई.
दंपति रिश्तेदार से मिलने आए थे दिल्ली
जानकारी के मुताबिक, जवरी लाल अग्रवाल और उनकी पत्नी कमला अग्रवाल कल यानी मंगलवार शाम को अपने एक रिश्तेदार के बीमार होने की खबर मिलने पर दिल्ली गए थे. रिश्तेदार का हालचाल जानने के बाद वे आज बुधवार सुबह मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट गए, जहां अचानक लगी भीषण आग में फंसकर दोनों की जिंदा मौत हो गई.
बेटी जयपुर में तो बेटा अमेरिका में है रहता
इस हादसे से परिवार गहरे सदमे में है. पड़ोसी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के मुताबिक, दंपति की बेटी दीपा जयपुर में रहती है, जबकि उनका बेटा सचिन अग्रवाल यूनाइटेड स्टेट्स में रहता है. हादसे में माता-पिता की अचानक मौत की खबर मिलने के बाद से दोनों भाई -बहन स्तब्ध है. दोनों अजमेर पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं.
दोनों स्वभाव से बेहद मिलनसार और सहयोगी थे
दंपती की अचानक मौत की खबर से पूरे मोहल्ले में शौक की लहर दौड़ गई है. पड़ोसी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जवरी लाल अग्रवाल और कमला अग्रवाल लंबे समय से गुलाब बाड़ी क्षेत्र में रह रहे थे.दोनों का स्वभाव बेहद मिलनसार और सहयोगी था. वे सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते थे तथा भारत विकास परिषद और लायंस क्लब प्रीमियम से जुड़े हुए थे. क्षेत्र के लोगों के बीच उनकी विशेष पहचान थी और हर सुख-दुख में वे लोगों के साथ खड़े रहते थे. उनकी मौत की खबर से सभी सदमे में है.
मालवीय नगर में लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में कब हुआ हादसा
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में आज यानी बुधावर सुबह साकेत में मैक्स हॉस्पिटल के पास स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना घटी थी. जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई. यह दक्षिण दिल्ली का एक लोकप्रिय 3 स्टार होटल था. सूत्रों के मुताबिक मरने वालों में अधिकांश लोग विदेशी थे. इस हादसे में बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं. पुलिस के मुताबिक आग सुबह उस समय लगी जब होटल में ठहरे अधिकांश लोग सो रहे थे.
यह भी पढ़ें: दिल्ली होटल आग: 'फ्लरिश स्टे' के पास नहीं था फायर NoC, 21 की मौत; शटर काटकर बेसमेंट में घुसी टीम