विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2024

राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट के बाद सामने आया डोटासरा का पहला बयान, कहा- हार की जिम्मेदारी लेता हूं...

By-Election Results 2024: राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के रिजल्ट में कांग्रेस की हार बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का पहला बयान सामने आया है.

राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट के बाद सामने आया डोटासरा का पहला बयान, कहा- हार की जिम्मेदारी लेता हूं...
गोविंद सिंह डोटासरा (फाइल फोटो)

Govind Singh Dotasara Statement: राजस्थान विधानसभा की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. खींवसर, झुंझुनू, सलूंबर, देवली-उनिया और रामगढ़ का विधानसभा उपचुनाव बीजेपी जीत गई है. वहीं दौसा में कांग्रेस और चौरासी में बीएपी को जीत हासिल हुई है. इस रिजल्ट के बाद सातों सीट पर जीत का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी के नतीजे उनके दावों से काफी कम रहे. ऐसे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का पहला बयान सामने आया है. उन्होंने इस हार की जिम्मेदारी लेते हुए कुछ बातें कही हैं.

डोटासरा ने ली हार की जिम्मेदारी

राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव परिणाम आ चुके हैं.  कांग्रेस की हार के बाद पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए हार की जिम्मेदारी ली है. पीसीसी वॉर रूम पर में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए डोटासरा ने कहा कि 'राजस्थान में 1 साल पहले सरकार बनी, चलते चुनाव में मंत्री बनाया उप चुनाव हार गईं. इस बार कांग्रेस हार गई. सरकार ने बूथ मैनेजमेंट किया. खींवसर का चुनाव लोकसभा में गठबंधन से हुआ. खींवसर में जनता ने RLP को हराया. झुंझुनू और देवली उनियारा चिंता का विषय हैं, मंथन करेंगें. दौसा, झुंझुनू और देवली उनियारा हमारी सीट थी. सांसदों की राय से टिकट दिए गए, यह दोनों सीटें हारे इस पर मंथन करेंगें'.

किरोड़ी लाल मीणा के भाई को लेकर घेरा

डोटासरा ने कहा कि 'पीसीसी अध्यक्ष हूं, मैं हार की जिम्मेदारी लेता हुं. उपचुनाव अमूमन सरकार के तरफ होते है सत्ता पक्ष की अमूमन जीतती है. सरकार ज्यादा खुश न हो. सारे मंत्री नेता सरकार पूरी दौसा में लगी रही, फिर भी मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के भाई को नहीं जीता पाए, यह सरकार की हार हैं'.

ये भी पढ़ें- सलूंबर सीट पर में आखिर दौर में कैसे जीती शांता देवी मीणा, जीतते-जीतते हार गए BAP के जितेश कटारा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com