विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2024

Rajasthan: पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, करीब 10 राउंड चली गोलियां, पुलिस ने दबोचा एक बदमाश

बदमाश धीरा उर्फ धीरज का बाड़ी सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए अस्पताल पर पुलिस बल तैनात किया है. चिकित्सकों की टीम द्वारा बदमाश का उपचार किया जा रहा है. छत पर कूदने से घायल हुए बदमाश के दोनों पैरों में गंभीर चोटें बताई जा रही है.

Rajasthan: पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, करीब 10 राउंड चली गोलियां, पुलिस ने दबोचा एक बदमाश
प्रतीकात्मक फोटो

Dholpur News: धौलपुर के कंचनपुर थाना क्षेत्र के वैनपुरा गांव में बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई . दोनों तरफ से करीब 10 राउंड गोलियां चली है. पुलिस के दबाव को देख छत पर सो रहे बदमाश धीरज उर्फ धीरा ने कूदकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पैरों में चोट आने से धरा रह गया.

पुलिस के जवानों ने घेराबन्दी कर बदमाश धीरज उर्फ धीरा को दबोच लिया, जिसे घायल अवस्था में बाड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है. साथी दूसरे बदमाश के भी पकड़ने की सूचना मिल रही है.

8 से 10 राउंड गोली चली

कंचनपुर थाना अधिकारी शैतान सिंह ने बताया, रविवार रात्रि को डीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र की वेनपुरा गांव में दो बदमाश छुपे हुए हैं. ऐसे में कंचनपुर थाना पुलिस के साथ डीएसटी टीम ने गांव में जाकर जब दविश दी, तो छत पर सो रहे बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायर कर दिए. ऐसे में पुलिस को भी आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी. इस दौरान करीब 8 से 10 राउंड गोली चली है. इस दौरान एक बदमाश छत से कूद कर भागने लगा, जिसे घायल होने पर पुलिस ने बाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया है.वहीं दूसरा बदमाश भी पुलिस की हिरासत में है.

गिरफ्त में आए बदमाश धीरज उर्फ धीरा पुत्र केदार गुर्जर निवासी प्रभु की खिरकारी इंदौरा का रहने वाला है. जिसके खिलाफ वाहन चोरी, लूटपाट, मारपीट के मामले दर्ज बताये गए है. वहीं, दूसरा बदमाश रामपूजन भी पुलिस की गिरफ्त में बताया गया है.

घायल बदमाश धीरा का चल रहा उपचार

बदमाश धीरा उर्फ धीरज का बाड़ी सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए अस्पताल पर पुलिस बल तैनात किया है. चिकित्सकों की टीम द्वारा बदमाश का उपचार किया जा रहा है. छत पर कूदने से घायल हुए बदमाश के दोनों पैरों में गंभीर चोटें बताई जा रही है.

घेराबंदी में पुलिसकर्मी भी घायल

बदमाश और पुलिस के मध्य हुई मुठभेड़ में कंचनपुर थाना प्रभारी शैतान सिंह डीएसटी टीम प्रभारी योगेश तिवारी के साथ कुछ पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं. हालांकि पुलिस पूरे मामले को लेकर अभी चुप्पी साधे हुए हैं.एसएचओ कंचनपुर शैतान सिंह ने बताया कि अभी पूरे मामले की जांच चल रही है. पुलिस के उच्च अधिकारी मामले की जानकारी देंगे. दोनों बदमाशों पर इनाम है या नहीं इसको लेकर जानकारी की जा रही है. फिलहाल घायल बदमाश धीरज उर्फ धीरा अस्पताल में भर्ती है. उसके पैर में चोट आई है और दूसरा बदमाश पुलिस की हिरासत में है.

यह भी पढ़ें- शीतला अष्टमी आज, पूजन के लिए तैयार किए पुए-पकोड़ी और दही बड़े, महिलाएं करती हैं ठंडा भोजन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com