राजस्थान में मानसून की एंट्री से पहले स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं. (फोटो- एनडीटीवी फाइल)
राजस्थान में मानसून की एंट्री से पहले स्कूलों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं. स्कूलों से लेकर बरसाती नालों की साफ-सफाई जैसे अन्य जारूरी काम को पूरा करने के आदेश जारी किए गए हैं. एक-एक प्वाइंट में पूरी बात समझिए.
- स्कूल के छतों की सफाई और पानी निकासी वाले पाइपों की मरम्मत किया जाए, जिससे पानी का भराव नहीं होने पाए.
- स्कूल की नींव के आसपास पानी इकट्ठा ना हो. कहीं प्लास्टर फूला हुआ या दीवार असुरक्षित मिले तो तुरन्त ठीक कराया जाए.
- स्कूल में और परिसर के आस-पास पानी इकट्ठा ना हो. किसी नाले में पानी भराव की स्थिति हो तो विद्यार्थियों को वहां से घर सुरक्षित जाने की व्यवस्था किया जाए.
- जर्जर स्कूल के भवनों में क्लास ना चलाया जाए. वहां जाने से भी रोका जाए.
- जर्जर स्कूलों के भवनों जाने से रोकने के लिए बेरिकेटिंग की जाए, जिससे कोई विद्यार्थी उसमें ना जाने पाए.
- जर्जर स्कूलों के भवनों को जमींदोज कर दिया जाए . 28 जून से पहले बच्चों को सुरक्षित स्कूलों में शिफ्ट कर दिया जाए.
- किसी भी प्रकार की आपदा आने पर स्कूल से सुरक्षित निकलने की ट्रेनिंग दी जाए. आग, बिजली, पानी, भूकम्प, भूस्खलन और वाहन दुर्घटना इत्यादि में कैसे बचें.
- किसी भी प्राकृतिक आपदा से विद्यालय भवन को हुई नुकसान का विस्तृत रिपोर्ट राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर को भेजने के निर्देश दिए.
- किसी भी प्राकृतिक आपदा के समय आपात स्थिति से निपटने के लिए पास के अस्पताल, स्वास्थ्य केन्द्र, पुलिस स्टेशन, अग्निशमन केन्द्र की सूची बनाने के निर्देश दिए.
- स्कूलों में स्वच्छ पानी पीने की व्यवस्था की जाए. पानी की टंकी एवं वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की नियमित समयबद्ध सफाई करवाई जाए.
- शौचालयों में रनिंग वाटर, नियमित साफ-सफाई, छात्राओं की अलग से शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए.
- बिना बिल्डिंग के चल रहे राजकीय विद्यालयों को जमीन और स्कूलों के खेल मैदान की जमीन के लिए जिला कलेक्टर से संपर्क करने के निर्देश दिए गए.
- जब तक स्कूल की बिल्डिंग नहीं बन पाती दूसरी जगह भवन की व्यवस्था करवाया जाए . खुले में, झोपड़ी में, पेड़ के नीचे या असुरक्षित स्थान पर कक्षाएं ना चलाया जाए.
- संभाग के अधिकारी, जिला अधिकारी, ब्लॉक अधिकारी और अधीनस्थ कार्यालय खुद क्षेत्र में जाकर रेंडमली अधिक से अधिक विद्यालयों का निरीक्षण कर जांच करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें