विज्ञापन

राजस्‍थान के 22 जिलों में आंधी बारिश की पूर्वानुमान, मानसून के बारे में आई नई जानकारी

जयपुर में आज सुबह हुई बार‍िश से मौसम बदल गया. गर्मी से लोगों को राहत म‍िली. मौसम व‍िभाग ने बार‍िश का अलर्ट जारी क‍िया है. 

राजस्‍थान के 22 जिलों में आंधी बारिश की पूर्वानुमान, मानसून के बारे में आई नई जानकारी
राजस्थान के जयपुर में बादल छाए हुए हैं. (Photo- NDTV)

राजस्थान में प्री मानसून में बारिश का दौर लगातार जारी है. मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बरसात हुई. प्रदेश में मानसून की एंट्री थोड़ी देर से होने की आशंका है. पहले मानसून की एंट्री 25 जून तक संभावित थी. हालांकि, अब मानसून 5-6 दिन देरी से राज्य में प्रवेश करेगा. राज्य में मानसून जुलाई के पहले सप्ताह से पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी एवं मध्य भारत के कुछ भागों में मानसून पिछले 48 घंटों में दोबारा सक्रिय होकर आगे की ओर बढ़ा है. वर्तमान में मानसून की उत्तरी रेखा महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार राज्यों से होकर गुजर रही है.

5-7 दिनों में होगा मानसून सक्रिय 

आगामी 5-7 दिनों में मानसून के और सक्रिय होने तथा पूर्वी एवं मध्य भारत के कुछ और भागों से होकर आगे की ओर बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है. पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में जून आखिर में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है.जुलाई के प्रथम सप्ताह में राज्य के कई भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है.

झुंझुनूं में 24 मिमी बारिश 

पिछले 24 घंटे में प्री मानसून के दौर में प्रदेश में झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में सर्वाधिक 24 मिमी बरसात हुई. इसके साथ ही मलसीसर में 15, चिड़ावा में 16, बिसाऊ में 10, चूरू शहर में 8, करौली के हिंडौन में 1, भरतपुर के कामां में 6, अलवर के खैरथल में 3, तिजारा में 5, जयपुर के विराटनगर 2 मिमी बरसात हुई. आज 22 जिलों में आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

पश्चिमी राजस्थान में गर्मी से लोग परेशान 

पश्चिमी राजस्थान में अभी भी गर्मी से लोग परेशान है. पश्चिमी राजस्थान समेत प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गए. बाड़मेर, जैसलमेर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 40.2, चित्तौड़गढ़ में 40, करौली में 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close