विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2026

Rajasthan: गाड़िया लोहार समाज को गांव से बेदखल करने का आरोप, कलेक्ट्रेट पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव से गाड़िया लोहार समाज को बेदखल किया जा रहा है. उन्होंने गाड़िया लोहार समाज को बेदखल नहीं करने और उनके पुनर्वास की मांग उठाई.

Rajasthan: गाड़िया लोहार समाज को गांव से बेदखल करने का आरोप, कलेक्ट्रेट पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

Rajasthan News: गांव से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर हनुमानगढ़ जिले के लोंगवाला गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने गुरुवार (5 फरवरी) को जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं के लिए हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे और सार्वजनिक रास्तों को सुचारु रखने, सरकारी भूमि से अतिक्रमण रोकने तथा गाड़िया लोहारों को बेदखल नहीं करने की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों का आरोप है कि एक कर्मचारी द्वारा गांव का गलत लेआउट तैयार किया गया है, जिससे गांव की स्थिति प्रभावित हो रही है. 

इसके साथ ही उन्होंने कुछ लोगों पर गांव के आम रास्ते पर अतिक्रमण करने का भी आरोप लगाया और इसे शीघ्र हटाने की मांग की.

गाड़िया लोहार समाज के पुनर्वास की मांग

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव से गाड़िया लोहार समाज को बेदखल किया जा रहा है. उन्होंने गाड़िया लोहार समाज को बेदखल नहीं करने और उनके पुनर्वास की मांग उठाई. साथ ही समाज के लोगों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र जारी करने की मांग भी रखी.

जिला परिषद सीईओ के निर्णयों से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. जिला कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में सहायक विकास अधिकारी पर भी अतिक्रमणकारियों के पक्ष में जांच करने के आरोप लगाते हुए उन्हें पंचायत शाखा से हटाने की मांग की गई.

रोष मार्च के दौरान पुलिस एवं प्रशासन की ओर से भारी जाब्ता तैनात रहा. 

प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्टर खुशाल यादव को ज्ञापन सौंपा. जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए सभी मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई करने और समाधान का आश्वासन दिया. ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द ही उनकी मांगों पर ठोस कदम उठाएगा.

यह भी पढ़ेंः Rajasthan: 1015 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का खेल उजागर, कलेक्टर की 19 पन्नों की रिपोर्ट से सियासी भूचाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close