एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव से आज 1 फरवरी को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में बादल छाए रहेंगे. मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है.
नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा
एक और नया बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी को सक्रिय होने की प्रबल संभावना है. पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां 3-4 फरवरी को भी जारी रहने की संभावना है. हालांकि, पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) January 31, 2026
Yellow अलर्ट जारी
करौली, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, अलवर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट है. अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) चलने की संभावना है.
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
सवाई माधोपुर, अलवर, करौली जिलों और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अलग-अलग स्थानों पर पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकी है. ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और तेज़ अंधड़ (अपेक्षित हवा की गति 30-40 Kmph) आने की संभावना है.
मौसम विभाग ने अलर्ट किया है. मौसम विभाग के अनुसार, कमजोर संरचनाएं, कच्चे घरों, दीवारों, हल्की और ढीली बंधी वस्तुएं, बिजली की लाइनों, पेड़ो आदि को नुकसान हो सकता है. मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवे, पेड़ों के नीचे शरण ना लें. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें. मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.
यह भी पढ़ें: जयपुर में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर धमाका, झारखंड निवासी युवक की मौत; मैनेजर समेत 2 घायल