विज्ञापन

राजस्‍थान में देर रात झमाझम बार‍िश, मौसम सुहाना; जानें अपने ज‍िले के मौसम का हाल 

जयपुर, दौसा, झुंझुनू एवं भरतपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. करौली, धोलपुर, डींग, अलवर, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर और चूरू में येलो अलर्ट है. इन ज‍िलों में बार‍िश की संभावना है.

राजस्‍थान में देर रात झमाझम बार‍िश, मौसम सुहाना; जानें अपने ज‍िले के मौसम का हाल 
राजस्थान के भरतपुर में देर रात से बारिश का दौर जारी है.
NDTV Reporter

राजस्‍थान के भरतपुर में देर रात से बारिश का दौर जारी है. अभी भी कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. लगातार बारिश से मौसम सुहाना हो गया है, और लोगों को गर्मी से निजात मिली है. रातभर हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. सड़कों और गलियों में पानी भर गया. मौसम विभाग के अनुसार मानसून सक्रिय होने से अगले 24 घंटे तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है.

बारिश किसानों के लिए वरदान  

किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हो रही है. खरीफ की फसल जैसे बाजरा, ज्वार और मूंग के लिए यह बारिश बेहद फायदेमंद मानी जा रही है. किसानों के चेहरे बारिश से खिल उठे हैं. सुबह घूमने और मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. पार्क और सड़कें गीली होने से लोग घरों में ही रुके रहे. दोपहिया वाहन चालकों को भी सावधानी से चलना पड़ा. निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति से लोगों को परेशानी हो रही है. 

श्रीगंगानगर में पौना घंटे बारिश  

श्रीगंगानगर में सोमवार को पौना घंटे तक बारिश हुई, ज‍िससे लंबे समय से पड़ रही तेज गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली. हालांकि, लगातार हुई बारिश के कारण शहर की कई सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा. अभी भी आसमान में बादल छाए हुए हैं, और कुछ इलाकों में बार‍िश हो रही है. कई स्थानों पर जलभराव के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जबकि निचले इलाकों में पानी भरने से स्थानीय लोगों को भी असुविधा हुई. 

तेज बारिश से टूटी BLD नहर

बीकानेर के खाजूवाला के दंतोर इलाके में हुई तेज बारिश के बीच BLD नहर में बड़ा कटाव आ गया है. 13 BLD के पास RD-78 पर करीब 30 फीट का कटाव होने से नहर का पानी आसपास के क्षेत्र में फैल गया. बताया जा रहा है कि तेज बारिश के कारण नहर ओवरफ्लो होने से यह कटाव हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही किसानों ने सिंचाई विभाग को सूचना दी. सिंचाई विभाग के XEN अनिल कैथल ने बताया कि विभाग के सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता मौके के लिए रवाना हो चुके हैं. जल्द ही कटाव को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कराया जाएगा ताकि पानी की निकासी नियंत्रित हो सके और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. 

यह भी पढ़ें: विदेश में नौकरी करने का सपना पड़ा भारी! लाओस-कंबोडिया में फंस गए कई भारतीय युवा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Get App for Better Experience
Install Now
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com