विज्ञापन

जयपुर में बड़ा हादसा, FTI ऑफिस में गिरी निर्माणाधीन छत; 10 से ज्यादा मजदूर घायल

जयपुर में FTI ऑफिस की छत से गिरने से करीब एक दर्जन मजदूर घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, सभी मजदूर वहां पर काम कर रहे थे.

जयपुर में बड़ा हादसा, FTI ऑफिस में गिरी निर्माणाधीन छत; 10 से ज्यादा मजदूर घायल
जयपुर में FTI ऑफिस की गिरी छत

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है. एफटीआई (FTI) ऑफिस की छत गिरने से दस से अधिक मजदूर घायल हो गए हैं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. तुरंत मौके पर राहत बचाव कार्य चलाया गया और मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. SMS अस्पताल में एक साथ इतनी संख्या में घायल मरीजों ेक पहुंचने से वहां पर भी हड़कंप मच गया. फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

छत निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा 

जानकारी के मुताबिक, जयपुर के बजाज नगर इलाके में जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (FTI) ऑफिस में निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान निर्माणाधीन छत भरभराकर नीचे गिर गई. अचानक हुए हादसे के कारण वहां पर काम कर रहे मजदूरों को भागने का मौका तक नहीं मिला. जिसकी वजह से करीब एक दर्जन मजदूर मलबे में दब गए. मौके पर मोजूद लोगों के मुताबिक, जैसे ही निर्माणाधीन छत गिरी तो मौके पर चीख-पुकार मच गई. तुरंत सिविल डिफेंस के लोगों ने मौके पर राहत बचाव कार्य शुरू किया. 

यूपी और बिहार के रहने वाले हैं मजदूर

मलबे में दबे मजदूरों को निकालकर तुरंत जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. सूचना मिलते ही एसएमएस थाना पुलिस और अस्पताल का मेडिकल स्टाफ मौके पर पहुंचा और घायलों के उपचार की व्यवस्था शुरू कराई. डॉक्टरों की टीम सभी घायलों का इलाज कर रही है, जबकि गंभीर रूप से घायल मजदूरों की विशेष निगरानी की जा रही है. इस हादसे में लाला राम, राजीव कुमार, नीतीश कुमार, उदित, प्रमोद, बकू, कार्तिक, प्रमोद और सोनू घायल हुए हैं. 

घायल लोग यूपी और बिहार के रहने वाले हैं. उधर पुलिस भी हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा एफटीआई ऑफिस की छत अचानक भरभराकर गिरने से हुआ. घटना के समय मजदूर वहां काम कर रहे थे. कहा जा रहा है कि छत निर्माण कार्य के दौरान शटरिंग में गड़बड़ी के कारण यह हादसा हुआ है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. SMS हॉस्पिटल ट्रॉमा सेंटर के नोडल ऑफिसर डॉ. राजेंद्र मंडिया ने बताया कि झालाना FTI कॉम्प्लेक्स में वन विभाग की निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से 11 मज़दूर घायल हुए हैं. सभी की हालत स्थिर है. 

यह भी पढे़ं-

किसान के खेत से अचानक निकलने लगा तेल, 3 किमी तक फैल गया क्रूड ऑयल

बेड पर पत्नी की लाश, फंदे पर लटका पति का शव; साली के घर एक ही कमरे में दीदी-जीजा की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com