विज्ञापन

कबूतरबाजी के नाम पर लाखों का सट्टा,4 2 कोलंबिया कबूतर रेस्क्यू,; तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए

पुलिस को सूचना मिली थी कि एमआई रोड से जमींदारा ट्रेवल्स की बस में दो डिब्बों में कबूतरों को बेरहमी से भरकर ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने बस को रुकवाया और तलाशी के दौरान 42 कबूतर बरामद किए.

कबूतरबाजी के नाम पर लाखों का सट्टा,4 2 कोलंबिया कबूतर रेस्क्यू,; तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए

Jaipur News: जयपुर के विधायक पुरी थाना पुलिस ने कबूतर सट्टे के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 42 कोलंबिया प्रजाति के कबूतरों को रेस्क्यू किया और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, कबूतरों को बस के जरिए मकराना ले जाया जा रहा था, जहां उनका इस्तेमाल कबूतर दौड़, कबूतर फाइट और कबूतरबाजी जैसे अवैध खेलों में किया जाना था.

आम तौर पर लोग क्रिकेट सट्टे के बारे में सुनते हैं, लेकिन अब ग्रामीण और शहरी इलाकों में कबूतर सट्टा तेजी से बढ़ता हुआ सामने आ रहा है. इस खेल में कबूतरों को उड़ाया जाता है और एक तय समय—करीब पाँच से छह घंटे—के भीतर जो कबूतर सबसे देर से वापस अपने मालिक की छत पर लौटता है, उसे विजेता माना जाता है. इसके लिए कबूतरों को विशेष तरीके से प्रशिक्षित किया जाता है, जिसे कबूतरबाजी कहा जाता है.

कबूतरों को आपस में लड़वाया भी जाता है

इसके अलावा कबूतरों को आपस में लड़वाया भी जाता है, जिसमें जीतने वाले कबूतर पर लाखों रुपये का दांव लगाया जाता है. कबूतर दौड़ भी आयोजित की जाती है, जहां जीतने वाले कबूतर के मालिक को बड़ी रकम मिलती है. पुलिस के अनुसार, इसी तरह के अवैध सट्टे से जुड़ी गतिविधियों का संचालन आरोपी कर रहे थे.

तलाशी के दौरान 42 कबूतर बरामद किए

पुलिस को सूचना मिली थी कि एमआई रोड से जमींदारा ट्रेवल्स की बस में दो डिब्बों में कबूतरों को बेरहमी से भरकर ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने बस को रुकवाया और तलाशी के दौरान 42 कबूतर बरामद किए. डिब्बों में छोटे-छोटे छेद किए गए थे ताकि कबूतरों को सांस मिलती रहे. पुलिस ने पक्षियों को मुक्त कर वन विभाग की टीम को सौंप दिया, जहां से उन्हें प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा जाएगा.

पुलिस ने पिंजरों से पक्षियों को आजाद कर मानवता का परिचय दिया है. शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि जयपुर और राजस्थान में बड़े स्तर पर कबूतर सट्टा और तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े बड़े गिरोह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें- गहलोत आवास पर सियासी मंथन, डोटासरा व रंधावा के साथ चली लंबी बैठक; जानें क्या बात हुई 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close