विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2025

50 साल के अधेड़ ने 6 साल की मासूम से की खौफनाक दरिंदगी, मामला जानकर कांप उठेगी रूह

Jaisalmer Rape Case: जैसलमेर में एक 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने का मामला सामने आया, आरोपी 50 साल का अधेड़ है.

50 साल के अधेड़ ने 6 साल की मासूम से की खौफनाक दरिंदगी, मामला जानकर कांप उठेगी रूह
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan Crime: राजस्थान के जीरो क्राइम वाला इलाका कहे जाने वाले जैसलमेर में आज गुरुवार को एक को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक 50 वर्षीय अधेड़ मजदूर ने एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करते हुए उसे चॉकलेट का लालच दिया और फिर उसके होठ और प्राइवेट पार्ट को काट लिया. बच्ची के चिल्लाने पर मजदूर मौके से फरार हो गया. जानकारी मिलने पर पहुंची महिला थाना पुलिस 6 साल की बच्ची का जवाहिर हॉस्पिटल में मेडिकल जांच करवाने को ले गए.

बच्ची के चिल्लाने पर भागा मजदूर

गौरतलब है कि जैसलमेर शहर स्थित एक मोहल्ले में मकान का काम चल रहा है.उस मकान पर एक 50 साल का मजदूर मजदूरी कर रहा था.उसने पड़ोस ही खेल रही एक 6 साल कि मासूम बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया और निर्माणाधीन मकान की छत पर ले गया. वहां उसने बच्ची के होठों और प्राइवेट पार्ट पर काटा. तभी अचानक बच्ची चिल्लाने लगी और मजदूर मौके से भाग गया.

मजदूर को पकड़कर लोगों ने पीटा

बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन भागकर आए और बच्ची से पूछा तो बच्ची ने अपने साथ हुई सारी बात अपने मां को बता दी. जिसके बाद गुस्साए लोगों ने मजदूर को ढूंढना शुरू किया. बाद में ठेकेदार को सूचना देकर मजदूर को पकड़ा गया. वहां लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. जैसे ही पुलिस मौके पर आई तो लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

मामला दर्ज कर जांच शुरू

महिला थाना अधिकारी गीता विश्नोई ने बताया की इस घटना की जानकारी हमें मिली तो हमने 6 वर्षीय मासूम का मेडिकल करवाया है. वहीं परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. यह प्रकरण BNS की धारा 62(2), 75(2) व धारा 3(ग)/4, 7/8 पोकसो में दर्ज किया गया है. वहीं अधेड़ आरोपी को भी डिटेन कर रखा है. इस मामले में महिला अपराध एवं अनुसंधान प्रकोष्ठ के ADSP राजूराम को जांच अधिकारी बनाया गया है. इस मामले में अनुसंधान जारी है.

ये भी पढ़ें- कोटा में 2 कोचिंग स्टूडेंट के बाद अब फैकल्टी ने किया सुसाइड! शिक्षा मंत्री के गनमैन के बेटे ने दी जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com