विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2024

झालावाड़ में DJ वाले ने दलित किशोरी का बनाया आपत्तिजनक VIDEO, ब्लैकमेल कर किया रेप

दलित किशोरी के पिता ने बताया कि आरोपी युवक ने ब्लैकमेल करके उसकी पुत्री के साथ रेप किया. आरोपी वसीम को हिरासत में लिया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. 

झालावाड़ में DJ वाले ने दलित किशोरी का बनाया आपत्तिजनक VIDEO, ब्लैकमेल कर किया रेप
दलित किशोरी को ब्लैकमेल कर किया रेप

Rajasthan News: झालावाड़ के पनवाड़ कस्बे में एक युवक द्वारा दलित किशोरी को ब्लैकमेल करके रेप किए जाने का मामला सामने आया है. किशोरी के परिजनों ने एसपी के पास इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद पनवाड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया. बताया जा रहा है कि किशोरी द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करके मदद की गुहार लगाई गई थी. वीडियो सामने आने के बाद कुछ हिंदू संगठनों ने आईजी को ज्ञापन भी सौंपा. 

ब्लैकमेल कर किशोरी से किया रेप

झालावाड़ पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर ने बताया कि पनवाड़ निवासी एक किशोरी के पिता की तरफ से मामले में शिकायत मिली थी. बताया गया कि उसकी पुत्री के साथ युवक द्वारा ब्लैकमेल करके रेप करने की बात कही गई. उन्होंने कहा कि पूरे मामले में एक ही शिकायत प्राप्त हुई है और जैसा सोशल मीडिया पर चल रहा है कि एक से अधिक युवतियों का यौन शोषण हुआ है. ऐसी शिकायत फिलहाल पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है. आरोपी वसीम को हिरासत में लिया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. 

पीड़िता का लिया गया बयान

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी वसीम पनवाड़ गांव का रहने वाला है. वह डीजे और इवेंट मैनेजमेंट का काम करता है. पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस को सौंप गई रिपोर्ट में बताया गया कि वसीम ने पीड़िता के साथ रेप किया और इस दौरान उसने कुछ फोटो-वीडियो भी बना लिए, जिससे वह पीड़िता को ब्लैकमेल करके लगातार उसका यौन शोषण करता रहा. पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान करवाए जा रहे हैं और उसका मेडिकल भी करवाया गया है.

सोशल मीडिया पर पुलिस कर रही जांच

फिलहाल पुलिस ने ब्लैकमेल करके दलित लड़की के साथ रेप के मामले में आरोपी वसीम को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ हो रही है. उधर आरोपी के घर पर ताला लटका हुआ है. बताया जा रहा है कि पीड़िता द्वारा मदद मांगे जाने का जो वीडियो वायरल हो रहा था, उसको भी डिलीट करवा दिया गया है. पुलिस सोशल मीडिया पर भी जांच कर रही है, जहां आरोपी के द्वारा पीड़िता के फोटो और वीडियो अपलोड किए जाने की बात सामने आ रही थी. 

यह भी पढ़ें- स्कूल के हेड मास्टर ने बच्चियों से की हैवानियत, किशोरी के पेट में दर्द होने पर हुआ खुलासा; कोर्ट ने सुनाई सजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com