विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2025

ACB Action: जोधपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते थानाधिकारी गिरफ्तार

राजस्थान को जोधपुर में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत के मामले में एक थानाधिकारी को गिरफ्तार किया है. परिवादी के खिलाफ थाने में दर्ज मारपीट के मुकदमे को रफा-दफा करने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी.

ACB Action: जोधपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते थानाधिकारी गिरफ्तार
50 हजार रुपये की रिश्वत लेते थानाधिकारी गिरफ्तार

ACB Action In Jodhpur: राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो की भ्रष्टाचार के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. प्रदेश में एक के बाद एक सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेते हुए पकड़े जा रहे हैं. हालांकि, फिर रिश्वतखोरी के मामले थम नहीं रहे हैं. रिश्वत लेते हुए अब ताजा मामला जोधपुर से आया है, जहां पर एक थानाधिकारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया. जानकारी के मुताबिक, थानाधिकारी 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया है. फिलहाल एसीबी की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

मुकदमे को रफा-दफा करने के लिए मांगी रिश्वत

एसीबी अधिकारी चक्रवर्ती सिंह ने रिश्वत लेने के इस मामले के बारे में बताया कि परिवादी के खिलाफ थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था. मुकदमे को रफा-दफा करने के लिए और परिवादी को राहत देने के नाम पर एसएचओ झंवर मूलाराम ने 50 हजार रुपये मांगे थे. इसके बाद परिवादी ने 17 दिसंबर 2024 को एसीबी कार्यालय से संपर्क किया. अगले दिन हमने में मांग का सत्यापन करवाया.

एसएचओ ने कल लिए 4 हजार रुपये

तभी से हम लगातार कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पीछा कर रहे थे. कल दोबारा परिवादी ने थाने में जाकर थानाधिकारी से अपने मुकदमे के बारे में पूछा तो एसएचओ मूलाराम ने चार हजार रुपये मौके पर लिए और शेष रिश्वत राशि कल शाम को देने के लिए कहा. इस पर कल शाम को ही हमने ट्रैप की पूरी तैयारी कर ली थी. हालांकि, आरोपी अधिकारी नहीं आया.

Latest and Breaking News on NDTV

जीप में बैठे रिश्वत लेते थानाधिकारी पकड़ा

आज सुबह 8 बजे आने के लिए कहा था. इस पर हमारी पूरी टीम ने सुबह से डेरा डाल रखा था. बार-बार अलग-अलग टाइम देने के बाद शाम को आरोपी थानाधिकारी आया और परिवादी से बात की. इसके बाद थाने की जीप में बैठते हुए उससे 50 हजार रुपये लिये तो हमारी टीम ने रंगेहाथों थानाधिकारी मूलाराम को गिरफ्तार किया. इस मामले में जांच के बाद अगर किसी की भूमिका मिलती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढे़ं- 

राजस्थान में भारी संख्या में पुलिस इंस्पेक्टरों का तबादला, 12 CI का ट्रांसफर भी किया गया रद्द

गिरफ्तारी से डरे कांग्रेस के 15 कार्यकर्ताओं ने सीधे कोर्ट पहुंचकर किया सरेंडर, पूर्व मंत्री सहित कुल 42 लोगों पर है आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com