विज्ञापन

Rajathan: जोधपुर में फेयरवेल के नाम पर रईसजादों ने लग्जरी गाड़ियों से ब्लॉक की सड़कें, थार-फॉर्च्यूनर पर स्टंट का वीडियो वायरल

Rajasthan News: जोधपुर शहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें स्कूल यूनिफॉर्म पहने स्टूडेंट्स लग्जरी कारों के काफिले के साथ बीच सड़क पर हंगामा कर रहे हैं.

Rajathan: जोधपुर में फेयरवेल के नाम पर रईसजादों ने लग्जरी गाड़ियों से ब्लॉक की सड़कें, थार-फॉर्च्यूनर पर स्टंट का वीडियो वायरल
सड़कों पर बैखौफ गाड़ी दौड़ाते स्कूल स्टूडेंट्स
NDTV

 Jodhpur Viral video:  राजस्थान के जोधपुर की सड़कों पर उस वक्त  हैरान परेशान रह गए, जब स्कूली यूनिफॉर्म पहने छात्र-छात्राओं ने लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ बीच सड़क पर जमकर उत्पाद मचाया. फेयरवेल पार्टी के बाद जोश में होश खोए इन छात्रों ने न सिर्फ ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि राहगीरों की जान भी जोखिम में डाल दी. सोशल मीडिया पर इस 'रोड रेज' का वीडियो वायरल होने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है.

स्कूली छात्रों ने मचाया सड़कों पर गदर

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला शहर के एक नामी निजी स्कूल की फेयरवेल पार्टी से जुड़ा है.  पार्टी खत्म होने के बाद छात्र-छात्राओं का एक लंबा काफिला पांचबत्ती से पोलो ग्राउंड की ओर निकला. इस काफिले में थार, सफारी, फॉर्च्यूनर और इनोवा जैसी एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियां शामिल थीं. हैरानी की बात यह थी कि स्कूल ड्रेस पहने ये छात्र चलती गाड़ियों की छतों पर खड़े थे और खिड़कियों से बाहर लटककर स्टंट कर रहे थे. इनका हुड़दंग यहीं नहीं रुका, पोलो ग्राउंड पहुंचने पर इन रईसजादों ने मिट्टी के मैदान में गाड़ियों को गोल-गोल घुमाकर धूल का ऐसा गुबार उड़ाया कि आसपास के लोग हैरान थे. साथ ही ये मस्ती में इतने डूबे थे कि बीच सड़क पर पटाखे फोड़ने लगे. 

 गाड़ियों की विंडों से बाहर निकलर लहराएं

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इस रईसजादे ने गाड़ियों के काफिले से सड़क की पूरी लेन को ब्लॉक कर दिया था, जिससे आम लोगों को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. चौंकाने वाली बात यह है कि लड़कों के साथ-साथ छात्राएं भी चलती गाड़ियों की विंडों से बाहर निकलकर हवा में हाथ लहराते हुए स्टंट करती नजर आईं. सरेआम की गई इस कानून की अनदेखी ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

गाड़ियों के ट्रेस करने में लगी पुलिस

सोशल मीडिया पर वीडियो का संज्ञान लेते हुए जोधपुर पुलिस कमिश्नर ने इसे गंभीरता से लिया है. उन्होंने तुरंत ट्रैफिक पुलिस को वायरल फुटेज के आधार पर गाड़ियों के नंबर ट्रेस करने और आरोपियों की पहचान करने के सख्त निर्देश दिए हैं.
 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close