विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2024

Kota News: कांग्रेस की महिला पार्षदों का मेयर पर फूटा गुस्सा, चूड़ियां देकर कर दी इस्तीफे की मांग

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा दक्षिण की बोर्ड बैठक में कांग्रेस की महिला पार्षदों ने जमकर हंगामा किया.बैठक के दौरान उन्होंने महापौर को चूड़ियां देकर उनके इस्तीफे की मांग की.

Kota News: कांग्रेस की महिला पार्षदों का मेयर पर फूटा गुस्सा, चूड़ियां देकर कर दी इस्तीफे की मांग
चूड़ियां देते हुए महिला पार्षद
NDTV

Kota News: राजस्थान के कोटा दक्षिण निगम की बोर्ड बैठक शुक्रवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई. बैठक शुरू होते ही कांग्रेस पार्षदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. इस दौरान कांग्रेस की महिला पार्षदों ने मेयर राजीव भारती को चूड़ियां भेंट कीं और उनके इस्तीफे की मांग की.

कांग्रेस की महिला पार्षदों ने मेयर को दी चूड़ियां

दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले कोटा दक्षिण निगम में कांग्रेस का बोर्ड था और महापौर भी कांग्रेस से ही थे. इस राजीव भारती निगम के महापौर हैं. लेकिन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले महापौर भारती भाजपा में शामिल हो गए. इसके बाद कांग्रेस के कई पार्षद भी बीजेपी में शामिल हो गए.और भाजपा को बोर्ड में बहुमत मिल गया. ऐसे में महापौर राजीव भारती के अब तक अपने पद से इस्तीफा न देने और दक्षिण निगम में महापौर और नेता प्रतिपक्ष एक ही पार्टी से होने के कारण कांग्रेस पार्षद पिछले कई दिनों से विरोध कर रहे हैं.

चूड़ियां देकर महापौर के इस्तीफे की मांग

उधर, शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में कांग्रेस पार्षदों ने जमकर नारेबाजी की. उन्होंने नियम-कायदों को ताक पर रखकर बोर्ड बैठक बुलाने और उसमें निर्णय लेने का विरोध किया. इसके अलावा कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि बोर्ड बैठक से 7 दिन पहले सूचना दी जाती है, लेकिन जल्दबाजी में बोर्ड बैठक बुलाई गई और नियम विरुद्ध निर्णय लिए गए.इस पूरे हंगामे में कांग्रेस पार्षदों के जरिए महापौर के समक्ष पहुंचकर हंगामा करने वाले पार्षदों के खिलाफ महापौर भारती ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. इस मामले पर राजीव भारती ने कहा है कि कांग्रेस पार्षदों ने बोर्ड बैठक में बेवजह हंगामा किया. उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज मंगवाई है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि हंगामा करने वाले पार्षदों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ेंछ 'आध्यात्मिकता का मतलब धार्मिक होना नहीं', माउंट आबू में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समझाया सही अर्थ

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com