विज्ञापन

राजस्‍थान में मॉनसून करा रहा ताबड़तोड़ बार‍िश, सड़क पर लबालब भरा पानी; जानें अपने ज‍िले के मौसम का हाल 

राजस्‍थान में बार‍िश होने से तापमान कम हो गया, ज‍िससे लोगों को गर्मी से राहत म‍िली है. आज से भारी बार‍िश का अनुमान है. मौसम व‍िभाग ने अलर्ट जारी क‍िया है. 

राजस्‍थान में मॉनसून करा रहा ताबड़तोड़ बार‍िश, सड़क पर लबालब भरा पानी; जानें अपने ज‍िले के मौसम का हाल 

प्रदेश में मॉनसून सक्रिय है. रविवार को जयपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में कई जगहों पर जमकर बरसात हुई. आज रींगस सह‍ित खाटूश्‍याम में भी जोरदार बार‍िश हुई. आज 36 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट है. जयपुर में रविवार को दिन भर की उमस के बाद देर शाम बरसात हुई, जिसका सिलसिला रात भर जारी रहा. राजधानी में अभी तक 111 मिमी से ज्यादा बरसात हुई है, जबकि सामान्यतः 5 जुलाई तक 82 मिमी बारिश होती है.  ऐसे में जयपुर में सामान्य से अधिक बरसात हो चुकी है.

अगले सप्ताह तक होगी बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में बारिश के दौरान अगले एक सप्ताह तक जारी रहने की संभावना है. विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के उड़ीसा तट पर बना वेलमार्क लो प्रेशर सिस्टम तीव्र होकर डिप्रेशन में परिवर्तित हो चुका है. इसके आगामी 24 घंटों में उत्तरी उड़ीसा और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है. 

5-6 दिन मॉनसून सक्रिय रहेगा 

इसके प्रभाव से राज्य के पूर्वी भागों में आगामी 5-6 दिन मॉनसून सक्रिय रहने तथा अधिकांश भागों में हल्की-मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. 6 जुलाई से दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधियां और बढ़ने की संभावना है.  

तापमान में गिरावट  

राजस्थान के पूर्वी और दक्षिणी जिलों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, तो पश्चिमी राजस्थान में के कई जिलों में गर्मी का असर जारी है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश में श्रीगंगानगर में तापमान सर्वाधिक 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. इसके अलावा बीकानेर और बाड़मेर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 41.7 डिग्री, फलोदी में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

रींगस में बारिश भरा पानी 

देर रात रींगस उपखंड क्षेत्र में 1 घंटे तक झमाझम बारिश हुई, ज‍िससे निचले इलाके जलमग्न हो गए. खेतों में खड़ी खरीफ की फसलों के लिए यह बारिश वरदान साबित होकर बरसी है. सड़क पर पानी भर गया. मौसम व‍िभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी क‍िया है. साथ ही आम लोगों को निचले इलाकों एवं जल भराव के क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी है. 

यह भी पढ़ें: दोनों हाथ नहीं तो मुंह से पेन पकड़ दे रहे परीक्षा, संघर्ष और जज्बे की यह कहानी कर देगी भावुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close