विज्ञापन

जयपुर में दुर्घटना का इंतजार कर रहे होटल और PG, पड़ताल में फायर सेफ्टी की खुली पोल

राजस्थान में आगजनी की घटनाओं के बीच सरकार की ओर से नए फायर सेफ्टी नियम लागू कर दिए गए हैं और नियमों की अनदेखी करने पर कार्रवाई की जाएगी.

जयपुर में दुर्घटना का इंतजार कर रहे होटल और PG, पड़ताल में फायर सेफ्टी की खुली पोल
होटल में लगी आग.
NDTV

राजस्थान में बढ़ती आगजनी की घटनाओं के बीच सरकार की ओर से नए फायर सेफ्टी नियम लागू कर दिए गए हैं. नए नियमों में सभी कमर्शियल भवनों, होटलों, मॉल, पीजी के साथ अपार्टमेंट्स के लिए भी कड़े दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. सभी भवनों को अब राज्य में फायर एनओसी लेना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके अलावा सभी प्रतिष्ठानों को स्वायत्त शासन विभाग की वेबसाइट पर जाकर एनओसी के लिए आवेदन करना होगा. फायर नियमों की अवहेलना करने पर कार्रवाई भी की जाएगी.

कैटेगरी के तहत फायर NOC के नियम तय

फायर सेफ्टी नियमों के तहत सभी इमारतों को A से लेकर J तक वर्गीकृत किया गया है. कैटिगरी A में होटल, लॉज, धर्मशाला और अपार्टमेंट आते हैं, B में शिक्षण संस्थान, C में अन्य संस्थान से लेकर J में सबसे खतरनाक बिल्डिंग को रखा गया है. सभी भवनों की कैटेगरी के तहत फायर एनओसी के नियम तय किए गए हैं.

rajkaj_1781612313885 (2) by sohitsharma09

NDTV की पड़ताल में चौंकाने वाले खुलासे

एनडीटीवी ने जयपुर रेलवे स्टेशन के पास बनीपार्क इलाके में फायर सेफ्टी को लेकर पड़ताल की. दरअसल, जयपुर रेलवे स्टेशन के पास का यह इलाका रिहायशी इलाका है, लेकिन पिछले 10 से 15 साल में धीरे-धीरे यहां पर कई छोटे बड़े होटल खुल गए हैं. इन होटल में 20 से लेकर 50 आदमियों तक के रहने की व्यवस्था है.

एनडीटीवी के पड़ताल में सामने आया कि होटल में फायर सेफ्टी के मानक पूरे नहीं है. होटल में आग बुझाने वाला सिलेंडर, अलार्म, आपातकालीन रास्ता कुछ नहीं मिला. सवाल पूछने पर होटल के मैनेजर ने बताया कि उनके पास फायर एनओसी भी नहीं है. पासी के एक होटल में सिलेंडर और सेफ्टी अलार्म तो मिला लेकिन लिफ्ट होने के बावजूद आपातकाल रास्ता नहीं मिला.

खतरे में लोगों की जान 

ऐसे में नई सेफ्टी नियम आने के बाद प्रशासन क्या कार्रवाई करता है, यह देखना होगा. क्योंकि राजधानी में चल रहे कई होटल, पीजी और रेस्टोरेंट बिना किसी फायर एनओसी के लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं.

ये भी पढ़ें-  रिपोर्टर के मंत्री से सवाल पर MLA ने दिखा दिया हाथ, क्या है वायरल वीडियो की पूरी कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com