विज्ञापन

"हम सीमा लांघ गए तो कब तक अध‍िकारी रहोगे",  फुलेरा व‍िधायक और महिला SHO में नोक-झोंक 

जयपुर के फुलेरा व‍िधानसभा व‍िधायक व‍िद्याधर स‍िंह ने रेनवाल थाना के SHO नरेश कंवर को फटकार लगाई. साथ ही एसएचओ को चेतावनी दी है. 

"हम सीमा लांघ गए तो कब तक अध‍िकारी रहोगे",  फुलेरा व‍िधायक और महिला SHO में नोक-झोंक 
फुलेरा विधायक और एसएचओ में तीकी नोक-झोंक.

जयपुर के ऑयल मिल फैक्ट्री से करोड़ों रुपए की कथित धोखाधड़ी का मामला अब सियासी तकरार में बदलता नजर आ रहा है. दो दिन पहले धरना खत्‍म कराने गए व‍िधायक और रेनवाल एसएचओ के बीच तीखी नोक-झोंक हुई, ज‍िसका व‍ीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है. व‍िधायक ने धरने पर बैठे लोगों को जूस प‍िलाकर धरना खत्‍म कराया.

विधायक ने SHO पर नाराजगी जताई  

जयपुर के फुलेरा से विधायक विद्याधर सिंह चौधरी और थाना प्रभारी नरेश कंवर के बीच हुई तीखी नोक-झोंक का वीड‍ियो वायरल हो रहा है. वीडियो में विधायक SHO से नाराजगी जताते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं, "हम अपनी सीमा लांघ गए तो कब तक आप अध‍िकारी रहोगे?" हालांकि विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी प्रकार की गाली-गलौज नहीं की है.  

विधायक विद्याधर और एसएचओ में बहस.

विधायक विद्याधर और एसएचओ में बहस.

किसान SDM कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे  

दरअसल, यह पूरा मामला ऑयल मिल फैक्ट्री से जुड़ी करोड़ों की धोखाधड़ी से संबंधित है. पिछले 14 दिनों से पीड़ित किसान SDM कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे थे, और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. इसी दौरान विधायक विद्याधर सिंह चौधरी धरने में पहुंचे, और किसानों का समर्थन किया. इस दौरान पुलिस ने एक महीने तक कोई कार्रवाई नहीं की. इस पर विधायक ने नाराजगी जाहिर की थी, और इसी दौरान SHO से उनकी बहस हो गई. 

जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन 

धरना स्थल पर प्रशासन की मौजूदगी में ऑयल मिल फैक्ट्री पर ताला भी जड़ दिया गया था. विधायक ने धरने पर बैठे सुरेंद्र महला को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया था. इसके बावजूद किसानों का कहना है कि जबतक धोखाधड़ी के आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.  कमेटी के निर्णय के बाद फिलहाल धरने को 5 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है, लेकिन किसानों ने साफ कर दिया है कि यह सिर्फ अस्थायी फैसला है.  यदि तय समय तक कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन फिर से तेज किया जाएगा.  इस मौके पर विधायक, SDM, तहसीलदार, SHO, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश, धर्मेंद्र चौधरी, राजेश ककरालिया, महेंद्र सामोता, मानाराम, रामपाल समेत सैकड़ों किसान मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: आपके घर में लगा है AC तो हो जाएं सावधान! हो सकता है ब्‍लास्‍ट 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close