विज्ञापन

राजस्थान में करीब 11.2 फीसदी कम बारिश, कमजोर मानसून के बाद एक्सपर्ट की चेतावनी- तापमान में होगी बढ़ोतरी

इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर रहा, जिसका असर अगले कुछ महीनों तक देखने को मिल सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगले कुछ महीनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.

राजस्थान में करीब 11.2 फीसदी कम बारिश, कमजोर मानसून के बाद एक्सपर्ट की चेतावनी- तापमान में होगी बढ़ोतरी
राजस्थान में मानसून कमजोर, करीब 246 बांध पूरी तरह खाली.

राजस्थान में इस साल मानसून सीजन में औसत से कम बारिश दर्ज की जा रही है. अभी तक सामान्य से करीब 11.2 प्रतिशत कम बरसात हुई है. करीब 246 बांध तो पूरी तरह खाली है. अल नीनो के प्रभाव के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर पड़ रहा है. विशेषज्ञों के मुताबिक दिसंबर तक सुपर अल नीनो प्रभाव बढ़ने की संभावना है, जिससे तापमान बढ़ सकता है. 

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग ने सोमवार (10 अगस्त) के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा बारां, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ में ऑरेंज अलर्ट है. जबकि बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, नागौर, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, पाली, सिरोही, जोधपुर और बाड़मेर में येलो अलर्ट जारी किया है.

सुपर अल नीनो से बारिश कम

CEEW के शोधकर्ता श्रवण प्रभु ने बताया कि राजस्थान में औसत बारिश बढ़ी है. अत्यधिक हीट के दिन भी बढ़ रहे हैं. लेकिन इस तेज बारिश और आसमान बारिश से अर्बन फ्लड की संभावनाएं बढ़ रही है. इस साल सुपर अल नीनो बनने के आसार है. इससे बारिश ऐसे से कम हो रही है. 

हालांकि, आंकड़ों को देखे तो राजस्थान में जलवायु परिवर्तन के कारण लगातार अत्यधिक बारिश और भीषण गर्मी दोनों की घटनाएं तेजी से बढ़ने की आशंका है. आने वाले 2 दशकों में कई जिलों में हर साल 10 से 30 अतिरिक्त भारी बारिश वाले दिन दर्ज हो सकते हैं, जो अचानक बाढ़ और जलभराव जैसी स्थितियों को बढ़ाएंगे. वहीं, प्रदेश में औसत बारिश भी बढ़ी है. जहां प्रदेश में 1981–2010 के दौरान औसत वर्षा 471 मिमी थी, वह 2011–2024 में बढ़कर 598 मिमी हो गई है. हालांकि, 2051–2070 तक इसके फिर से घटकर 569 मिमी रहने का अनुमान है. 

रात के समय बढ़ रहा तापमान

वहीं, 35°C से अधिक तापमान वाले दिनों की संख्या, जो पहले करीब 130 दिन प्रतिवर्ष थी, 2031–2050 तक बढ़कर 176 दिन और 2051–2070 तक 185 दिन तक पहुंच सकती है. वहीं, रात के समय भी गर्मी तेजी से बढ़ रही है, जिससे राहत मिलना मुश्किल होगा और स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ेगा.

यह भी पढ़ेंः मानसून सत्र में UCC बिल लाने की तैयारी में सरकार, लिव-इन रिलेशनशिप, तलाक... और क्या बदले

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close