विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2025

जयपुर में एक दिन में 7 लड़कियां हुई लापता, पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन 'खुशी'

ऑपरेशन खुशी-9: राजस्थान पुलिस नाबालिग बच्चों की तलाश के लिए प्रशासन द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, यह स्पेशल अभियान एक महीने तक चलाया जाएगा. 

जयपुर में एक दिन में 7 लड़कियां हुई लापता, पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन 'खुशी'
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan News: राजस्थान में लापता लोगों की सूची लंबी है. प्रदेश में लगभग हर दिन महिला-पुरूष और बच्चें-बच्चियां गायब हो रहे हैं. पुलिस के लिए गायब हुए लोगों को तलाशना चुनौती बना हुआ है. गुरुवार को एक साथ जयपुर कमिश्नरेट के 4 थाना क्षेत्रों से एक नाबालिग सहित 7 युवतियां लापता हो गईं. पुलिस अब इन लापता बच्चियों को तलाशने में जुटी है. साथ ही राजस्थान पुलिस द्वारा राज्य स्तर पर 18 वर्ष से कम उम्र के गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश के लिए 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अभियान ऑपरेशन "खुशी-9" चलाया जाएगा.

इस अभियान में पूरी लगन और मेहनत से काम करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा. वहीं उदासीनता और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

बच्चों को ढूंढ़ने का जल्द से जल्द प्रयास

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सिविल राइट्स और एएचटी मालिनी अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान के लिए राज्य में थानावार टीमों का गठन किया जा रहा है. पहले भी राजस्थान पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चों को ढूंढने के लिए कई अभियान चलाए हैं. इस अभियान के जरिए जल्द से जल्द बच्चों को ढूंढकर उनके परिवारों को सौंपने के लिए व्यापक कदम उठाए जाएंगे.

पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और इनाम

राजस्थान में गुमशुदा बच्चों के दर्ज मामलों को ध्यान में रखते हुए गुमशुदा बच्चों के पेण्डिंग मामलों में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय स्तर पर राज्य के सभी जिलों में दिनांक 1 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल  2025 तक विशेष अभियान "खुशी IX" चलाए जाने का निर्णय लिया गया.

एडीजी अग्रवाल ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए और अधिक से अधिक गुमशुदा बच्चों को दस्तयाब करने के लिए मेहनत और लगन से काम करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा. साथ ही उदासीनता और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

अभियान में तकनीकी सहायता के लिए जिला स्तरीय साइबर सैल को जोड़ते हुए प्रत्येक जिले द्वारा इस अभियान की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय में सिविल राईट्स और AHT शाखा की मिसिंग पर्सन सैल पर संकलित की जाएगी.

ये भी पढ़ें- पानी की समस्या पर नपेंगे अधिकारी और ठेकेदार, जलदाय मंत्री ने निर्देश देते हुए दी सख्त चेतावनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com