3 years ago
Rajasthan Budget 2024 LIVE Updates: राजस्थान की भजन लाल सरकार ने गुरुवार सुबह 11 बजे अपना पहला लेखानुदान (बजट) पेश किया. 20 सालों में ऐसा पहली बार था जब एक स्वतंत्र पूर्ण कालिक वित्त मंत्री बजट पेश किया. क्योंकि 2003 से 2023 तक सीएम द्वारा ही बजट पेश किया जाता रहा है. दिया कुमारी राजस्थान की पहली महिला वित्त मंत्री हैं जिन्होंने बजट पेश करने का इतिहास रचा. इससे पहले, वसुंधरा राजे ने बजट पेश किया था, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में बजट पेश किया था. उम्मीदों के अनुरूप इस बजट में युवा, किसान, गरीब, महिला, कर्मचारी, बुजुर्ग समेत हर वर्ग का ध्यान रखा गया. यहां पढ़ें दिया कुमारी द्वारा राजस्थान बजट में किया गया हर बड़ा ऐलान..
LIVE TV