विज्ञापन

राजस्थान बजट 2026: अब घर बैठे बनेंगे जाति-मूल प्रमाण पत्र, व्हाट्सएप पर मिलेगी 100 ई-मित्र सेवाएं

राजस्थान बजट 2026-27 में सरकार ने डिजिटल सेवाओं और युवाओं पर बड़ा फोकस किया है. 4 लाख नौकरियों की योजना, मेधावी छात्रों को ई-वाउचर और अब व्हाट्सएप पर 100 ई-मित्र सेवाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है.

राजस्थान बजट 2026: अब घर बैठे बनेंगे जाति-मूल प्रमाण पत्र, व्हाट्सएप पर मिलेगी 100 ई-मित्र सेवाएं
राजस्थान में घर बैठे फोन पर ई-मित्र सेवा दी गई है.

Rajasthan Budget 2026 Live: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने 21 लाख 52 हजार 100 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. करीब तीन घंटे के भाषण में इस बजट को फ्यूचरिस्टिक बताते हुए युवाओं, छात्रों और आम जनता के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गईं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने इसे भविष्य की नींव रखने वाला बजट बताया है.

अब व्हाट्सएप पर मिलेंगी 100 ई-मित्र सेवाएं

इस बार बजट में यह भी घोषणा की है कि जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास और अन्य जरूरी दस्तावेजों के लिए अब दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे. ई-मित्र की 100 अहम सेवाएं अब व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी. इससे लोगों को घर बैठे सुविधा मिलेगी.

जन आधार से जुड़ेगा हर विभाग

पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचे इसके लिए जन आधार डेटाबेस को 360 डिग्री अप्रोच के तहत सभी विभागों और पोर्टल्स से जोड़ा जाएगा. इससे पात्रता तय करने की प्रक्रिया ऑटोमैटिक और पारदर्शी बनेगी.

हर शहर में बनेंगे स्मार्ट सेवा केंद्र

सभी नगरीय निकायों में चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे. यहां जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, फायर NOC और लाइसेंस जैसे काम एक ही स्थान पर समयबद्ध तरीके से होंगे. डिजिटल राजस्थान के लक्ष्य को तेज करने के लिए नई आईटी पॉलिसी भी लाई जाएगी.

युवाओं को 4 लाख नौकरियों का खाका

सरकार ने रोजगार के क्षेत्र में बड़ा लक्ष्य तय किया है. आने वाले समय में 4 लाख नौकरियों के अवसर तैयार किए जाएंगे. इससे युवाओं को सरकारी और अन्य क्षेत्रों में रोजगार के नए मौके मिलेंगे.

मेधावी छात्रों को ₹20,000 का ई-वाउचर

10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट या लैपटॉप खरीदने के लिए 20 हजार रुपये का ई-वाउचर दिया जाएगा. इसका उद्देश्य डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना और छात्रों को तकनीक से जोड़ना है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Budget 2026: अब ड्राइविंग लाइसेंस से पहले CPR सीखना जरूरी, बजट में हुआ बड़ा ऐलान

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close