विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2024

Rajasthan By Election: कांग्रेस ने तय कर लिये हैं सातों सीटों पर उम्मीदवार! जानें कब होगा उम्मीदवार का ऐलान

पीसीसी वॉर रूम में हुई बैठक में गोविंद सिंह डोटासरा समेत सुखजिंदर सिंह रंधावा, अशोक गहलोत, टीकाराम जूली, सीपी जोशी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल थे. हालांकि सचिन पायलट के नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं.

Rajasthan By Election: कांग्रेस ने तय कर लिये हैं सातों सीटों पर उम्मीदवार! जानें कब होगा उम्मीदवार का ऐलान

Rajasthan By Election: राजस्थान में सात सीट विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं सातों सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 25 अक्टूबर की आखिरी तारीख तक होने वाला है. उपचुनाव को देखते हुए जहां बीजेपी ने चौरासी सीट को छोड़कर बाकी 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं. वहीं भारत आदिवासी पार्टी ने भी दो सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिये. वहीं कांग्रेस के उम्मीदवारों के ऐलान का इंतजार किया जा रहा है. हालांकि सोमवार (21 अक्टूबर) को पीसीसी वॉर रूम में अहम बैठक हुई है. कहा जा रहा है कि जिसमें पार्टी ने उम्मीदवारों का चयन कर लिया है.

पीसीसी वॉर रूम में हुई बैठक में गोविंद सिंह डोटासरा समेत सुखजिंदर सिंह रंधावा, अशोक गहलोत, टीकाराम जूली, सीपी जोशी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल थे. हालांकि सचिन पायलट के नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं. बताया जा रहा है कि बैठक में उपचुनाव की रणनीति पर बात हुई साथ ही उम्मीदवारों की लिस्ट भी फाइनल की गई है. 

कांग्रेस सातों सीटों पर लड़ेगी चुनाव

बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ऐलान किया कि सातों सीटों पर पार्टी किसी से गठबंधन नहीं करेगी. क्योंकि किसी क्षेत्रीय दल ने हमसे संपर्क नहीं किया है और न ही हमने उनसे संपर्क किया है. डोटासरा ने कहा इंडिया गठबंधन का मामला केंद्रीय स्तर पर है राजस्थान उपचुनाव में नहीं. इसलिए हम सातों सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर दिये हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उम्मीदवारों के नाम अब आलाकमान को भेजे जाएंगे, जहां इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. 

उम्मीदवार के ऐलान से पहले विरोध

एक ओर जहां झुंझुनूं सीट पर कई नेता बगावती सुर में दिख रहे हैं. यहां अलग-अलग समाज अपने-अपने टिकट का दावा कर रही है. दूसरी ओर नरेश मीणा ने टिकट को लेकर पार्टी के विरोध में प्रदर्शन करते दिखे. जयपुर में PCC वॉर रूम के बाहर वह अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते दिखे.

यह भी पढ़ेंः सचिन पायलट का नाम गोविंद सिंह डोटासरा ने जानबूझ कर नहीं लिया, जोगाराम ने कहा- कांग्रेस में अंतर्कलह...

बता दें, राजस्थान में सात सीटों में देवली उनियारा, झुंझुनूं, दौसा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और रामगढ़ विधानसभा सीट पर चुनाव होने वाला है. 13 नवंबर को मतदान कराया जाएगा. जबकि 23 नवंबर को नतीजे जारी किये जाएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com