विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2024

बारां नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष सहित 6 पुलिसकर्मियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज

राजस्थान में 6 पुलिसकर्मी सहित 7 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई है. जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

बारां नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष सहित 6 पुलिसकर्मियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज
मरने वाले युवक की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़.

Baran Suicide Case: राजस्थान के बारां जिले के नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष सहित 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई है. इसमें एक पुलिस उपाधीक्षक भी शामिल हैं. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति ने एक पत्र छोड़ा था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी. उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर को हुई, जब शुभम सक्सेना (30) को छत से लटका हुआ पाया गया.

अधिकारियों के मुताबिक, मृतक ने दो पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने बारां नगर परिषद के पूर्व प्रमुख कमल राठौर और कुछ अन्य लोगों के निर्देश पर उसके खिलाफ झूठे मामले बनाकर उसे परेशान किया.
 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद मृतक के परिजनों ने बारां जिला अस्पताल के शवगृह के बाहर धरना दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

परिजनों के धरने में पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया भी हुए थे शामिल

परिजनों ने मांगें पूरी होने तक शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने से इनकार कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन में राज्य के पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया भी शामिल हुए. पुलिस ने बताया कि शुभम की मां की शिकायत के आधार पर राठौर और पुलिस उपाधीक्षक समेत सात लोगों के खिलाफ बुधवार रात भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कोटा के अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं सतर्कता) बेनी प्रसाद मीना को सौंपी गई है. 

बताते चले कि सुसाइड करने वाले युवक ने सुसाइड नोट में रामचरित मानस की पंक्तियों का भी जिक्र किया था. युवक ने लिखा था- "बड़े भाग मानुष तन पावा, सुर दुर्लभ सब ग्रंथन्हि गावा."

सुसाइड नोट में लिखा- गंदी राजनीति से मेरा जीवन नरक हो गया

दो पन्ने के सुसाइड नोट में युवक ने नगर परिषद के पूर्व सभापति कमल राठौड़ और पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. युवक ने सुसाइड में लिखा कि मुझे माफ करना मम्मी-पापा. मेरा मन था मैं सरकारी नौकरी नौकरी करूं, पर गंदी राजनीति के शिकार से मेरा जीवन नरक हो गया है. 

यह भी पढ़ें - रामचरित मानस की चौपाई के साथ सुसाइड नोट लिख युवक ने दी जान, पूर्व सभापति और पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com