विज्ञापन

झगड़े के बाद पत्नी को आया गुस्सा, मैगी बना रही हूं बोल कर चेहरे पर फेंका खौलता लाल मिर्च का पानी

राजस्थान के डीग में एक पत्नी ने झगड़े के बाद अपने पति पर उबलता हुआ लाल मिर्च का पानी फेंक दिया. पति बुरी तरह जल गया और उसका भरतपुर में इलाज चल रहा है.

झगड़े के बाद पत्नी को आया गुस्सा, मैगी बना रही हूं बोल कर चेहरे पर फेंका खौलता लाल मिर्च का पानी
प्रतीकात्मक तस्वीर
NDTV

 Deeg Crime News : डीग जिले के नगर थाना इलाके के नगर कस्बे में गुरुवार को खाना बनाने को लेकर हुए झगड़े ने भयानक रूप ले लिया. पत्नी जूली ने पति वरदीन पर उबलता लाल मिर्च का पानी फेंक दिया. गंभीर रूप से झुलसे वरदीन को पहले नगर अस्पताल और फिर भरतपुर के RBM अस्पताल रेफर किया गया. घटना के बाद आरोपी पत्नी बच्चों को छोड़कर भाग गई.

 पीठ और सीने पर  डाला खौलता गर्म पानी

मामले की जानकारी देते हुए वरदीन की मां गुड्डी ने कथित तौर पर  बहूं पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए बताया कि उसके बेटे का जूली से खाना बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके चलते उसकी पीठ और सीने पर खौलता पानी डाल दिया गया.

पीठ और सीने पर डाला खौलता पानी

वरदीन की मां गुड्डी ने बताया- मेरा बेटा वरदीन चप्पल बेचने की रेहड़ी लगाता है. गुरुवार दोपहर 2 बजे घर आया और पत्नी जूली से खाना बनाने को कहा. पत्नी के मना करने पर दोनों में झगड़ा होने लगा. विवाद बढ़ने पर वरदीन ने जूली के साथ मारपीट कर दी.

चप्पल बेचने  का काम करता है पति

 वरदीन की मां गुड्डी ने आगे कहा कि मेरा बेटा वरदीन चप्पल बेचने की रेहड़ी लगाता है. गुरुवार दोपहर 2 बजे वह घर आया और अपनी पत्नी जूली से खाना बनाने को कहा. जब उसकी पत्नी ने मना किया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया. विवाद बढ़ने पर वरदीन ने जूली की पिटाई कर दी.

पानी गर्म कर मिलाई लाल मिर्च

मारपीट से गुस्से में जूली रसोई में गई. बर्तन में पानी गर्म किया और उसमें लाल मिर्च भी मिला दिया. वरदीन ने जब पूछा तो 'मैगी बना रही हूं' कहकर जैसे ही लाल मिर्च वाला पानी उबला जूली ने कपड़े से बर्तन उठाकर वरदीन के पीछे भागी. जूली की इस हरकत को देख वरदीन सहम गया और बचने के साथ भागने लगा, लेकिन उसकी यह कोशिश असफल साबित हुए और जूली ने वरदीन पर खौलता पानी डाल दिया.

लाल मिर्च का खौलता पानी पति पर डाला

लाल मिर्च वाला खोलता पानी जैसे ही शरीर पर पड़ा वरदीन चिल्ला उठा. उसका चेहरा, गला और सीना बुरी तरह झुलस गया. उसकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और झुलसे वरदीन को  तुरंत नगर अस्पताल ले गए. जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में  रेफर कर दिया गया. घटना के समय वरदीन, जूली और बच्चे घर पर थे. वरदीन के पिता मंगतू और मां गुड्डी बाहर गए थे.

यह भी पढ़ें: जालोर में आवारा सांड के हमले में गई बुजुर्ग की जान, सींगो से उछालक जमीन पर था पटका

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close