विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2024

योजना कागज पर नहीं धरातल पर उतारें... एक्शन में डिप्टी CM दीया कुमारी, अफसरों से कहा- अनियमितता पर करें सख्त कार्रवाई

Rajasthan Deputy CM Diya Kumari: राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने शनिवार को अपने दफ्तर में अधिकारियों के साथ मीटिंग कर कई जरूरी निर्देश दिए. उन्होंने साफ कहा कि योजनाएं कागजों पर नहीं धरातल पर दिखनी चाहिए.

योजना कागज पर नहीं धरातल पर उतारें... एक्शन में डिप्टी CM दीया कुमारी, अफसरों से कहा- अनियमितता पर करें सख्त कार्रवाई
अपने दफ्तर में अधिकारियों के साथ बैठक करतीं राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी.

Rajasthan Deputy CM Diya Kumari: राजस्थान में भाजपा की नई सरकार ने अपने काम की रफ्तार तेज कर दी है. मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे के बाद अब शनिवार को कई मंत्रियों ने अपना पदभार संभाला. जिसके बाद कई ने अफसरों तक मीटिंग कर जरूरी निर्देश भी दिए. इसी कड़ी में शनिवार को डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने अपने दफ्तर में विभागों की समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने साफ निर्देश दिया कि गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं हो. अनियमिता बरतने वालों पर सख्त कार्यवाही करें. दीया कुमारी ने अफसरों को कहा कि योजनाओं को कागजों की बजाए धरातल पर उतारें.

दरअसल शनिवार को दीया कुमारी ने सचिवालय में आयोजित वित्त, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पर्यटन, कला एवं सस्कृति विभाग कि योजनाओं की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए.

दीया कुमारी ने दिए ये निर्देश 

दीया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में राजस्थान की वित्तीय स्थिति को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की. उन्होंने राज्य की वित्तीय स्थिति, राजस्व और विभिन्न योजनाओं पर होने वाले खर्च की विस्तार से जानकारी ली. साथ ही अधिकारियों को राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि राजस्थान को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ साथ योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से जनता तक पहुंचाने का सरकार का लक्ष्य है.

सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि सड़कों की गुणवत्ता खराब होने कि शिकायत नहीं आनी चाहिए. पाचं वर्ष की गारंटी अवधि में सड़क खराब हो तो जिस ठेकेदार ने सडक का निर्माण किया है, उससे उसकी रिपेयर करवाना सुनिश्चित करें.


मीटिंग में डिप्टी सीएम ने इस बात पर नाराजगी भी जाहिर की कि ठेकेदारों से गारंटी अवधि में सड़क सही नहीं करवाई जाती. उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी अनियमितता करने वाले ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारी दोनों पर कार्यवाही होगी. उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें कि आमजन खराब सडकों कि सीधी शिकायत कर सके और उन्हें राहत मिल सके.
 

डिप्टी सीएम ने कहा कि सडकों की बार-बार खुदाई न हों और यदि किसी कारण से हो तो उसको तत्काल ठीक करवाया जाए. इसके लिए सभी विभागों में समन्वय स्थापित किया जाए.


महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने गुणवत्तापूर्ण पोषाहार वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.  उन्होंने कहा कि नौनिहालों को ताजा और पौष्टिक आहार पूर्ण पारदर्शिता से मिलना चाहिए. उन्होंने विद्यालयों में बालिकाओं के लिए सुरक्षा जागरूकता के कार्यक्रम चलाएं जाने पर जोर दिया.

उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर ही अगर बालिकाएं सशक्त और जागरूक कर दिया जाए और उन्हें आत्मरक्षा में निपुण बना दिया जाए तो महिला अपराधों को बहुत हद तक कम किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि योजनाओं का बेहतर क्रियान्वन किया जाये ताकि धरातल पर महिला, बालिकाओं तथा लाभान्वितों तक उनका लाभ पहुंच सके.

टूरिज्म डिपार्टमेंट की बैठक में दिए ये निर्देश

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि पर्यटन में राजस्थान कि अर्थव्यवस्था को बूस्ट देने की क्षमता है और हमे इसी दिशा में काम करना है. उन्होंने कहा कि हम पर्यटन सीजन के अलावा ऑफ सीजन के लिये भी योजना बनाये ताकि हम उस समय में खासकर ग्रीष्म ऋतु में ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को बुला सके. इसके लिये कुछ विशेष उत्सव आयोजित करने एवं ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के निर्देश उन्होंने दिए. 

पर्यटकों की साहुलियत के लिये एक पर्यटक हेल्पलाइन या शिकायत निवारण ऑनलाईन सिस्टम को प्रभावी करने के निर्देश भी उन्होंने दिए. इस दौरान राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

यह  भी पढ़ें - स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने ग्रहण किया पदभार, कहा- चिकित्सा क्षेत्र में लाएंगे क्रांतिकारी बदलाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com