विज्ञापन

Rajasthan: राजस्थान TSP क्षेत्र में आरक्षण पर रार, विजय बैंसला ने CM को लिखा पत्र, उठाई आरक्षण की मांग

Rajasthan News: गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राजस्थान के TSP क्षेत्रों में MBC, OBC और EWS वर्ग को आरक्षण का लाभ देने की मांग की है. समिति ने इसे संवैधानिक अधिकारों का हनन बताया है.

Rajasthan: राजस्थान TSP क्षेत्र में आरक्षण पर रार, विजय बैंसला ने CM को लिखा पत्र, उठाई आरक्षण की मांग
Gurjar Aarakshan Sangharsh Samiti
NDTV

 Rajasthan News: राजस्थान में आरक्षण की व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बड़ी मांग उठी है. गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति (Gurjar Aarakshan Sangharsh Samiti) ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राजस्थान के टीएसपी क्षेत्रों में एमबीसी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग को आरक्षण (Reservation) का लाभ तुंरत लागू करने की मांग उठाई है.

वर्तमान आरक्षण नीति के कारण युवा सरकारी नौकरियों से हो रहे है वंचित

समिति अध्यक्ष विजय बैंसला की ओर से लिखे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान आरक्षण नीति के कारण टीएसपी क्षेत्र में रहने वाले इन वर्गों के युवा सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण के लाभ से वंचित हैं. पत्र में संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 का हवाला देते हुए कहा गया है कि राज्य किसी भी नागरिक के साथ जन्म स्थान या निवास के आधार पर भेदभाव नहीं कर सकता.

संवैधानिक समानता का दिया हवाला

 समिति का कहना है कि मौजूदा टीएसपी आरक्षण नीति के चलते एक ही राज्य के भीतर दो तरह की सामाजिक स्थिति बन गई है.पत्र के अनुसार एक वर्ग को संवैधानिक आरक्षण का पूरा लाभ मिल रहा है जबकि दूसरे वर्ग को केवल निवास क्षेत्र के कारण उससे वंचित रहना पड़ रहा है. गैर-टीएसपी क्षेत्रों में एससी, एसटी, एमबीसी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को मिलाकर कुल 64% आरक्षण का लाभ मिल रहा है जबकि टीएसपी क्षेत्रों में 50 प्रतिशत आरक्षण केवल एसटी और एससी वर्ग तक सीमित है और शेष 50 प्रतिशत अनारक्षित है. इससे एमबीसी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के युवाओं को अवसरों में असमानता का सामना करना पड़ रहा है. 

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के जरिए लिखा गया पत्र

क्षेत्रीय असमानता दूर करने की मांग

समिति ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि टीएसपी क्षेत्र की सभी आगामी भर्तियों और शैक्षणिक प्रवेशों में एमबीसी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस आरक्षण को गैर-टीएसपी क्षेत्रों की तर्ज पर ही लागू किया जाए. पत्र में उम्मीद जताई गई है कि राज्य सरकार इस लंबे समय से चली आ रही विसंगति को दूर करेगी ताकि किसी भी युवा को केवल उसके निवास स्थान के कारण संवैधानिक लाभों से वंचित न रहना पड़े.पत्र में समिति ने उम्मीद जताई है कि राज्य सरकार इस लंबे समय से लंबित असमानता को दूर करते हुए संविधान की समानता की भावना के अनुरूप निर्णय लेगी.

यह भी पढ़ें; राजस्थान के MBBS छात्र ने गुजरात में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद, 5 पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close