विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2024

Rain In Bundi: बूंदी में भारी बारिश से सड़कें बनी दरिया, चली चादर, मेज सहित ये नदियां आई उफान पर

Bundi Weather: मौसम विभाग ने बूंदी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बरसात के कारण यहां की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है.

Rain In Bundi: बूंदी में भारी बारिश से सड़कें बनी दरिया, चली चादर, मेज सहित ये नदियां आई उफान पर

Bundi Rain: मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही बूंदी में भी भारी बारिश दौर जारी है, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं. जिले की श्यामू, घोड़ा पछाड़, शगुन और मेज नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. वहीं लाखेरी और ब्रह्मपुरी तथा नागदी बाजार क्षेत्र में सड़कों पर पानी का तेज बहाव बहने के कारण लोग घरों में बंद रहने के लिए मजबूर हो गए हैं.

 पिकनिक के मजे लेते हुए लोग

पिकनिक के मजे लेते हुए लोग

पिकनिक के मजे के साथ लापरवाही की भी तस्वीरें आई सामने

एक ओर जहां बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है. वहीं बारिश के कारण जिले के सभी पिकनिक स्थलों पर भी भीड़ बढ़ने लगी है. हाड़ौती का गोवा के नाम से प्रसिद्ध बरधा बांध पर पानी की चादर बहने से लोग यहां पिकनिक का मजा लेने पहुंचने लगे हैं. इसी प्रकार जिले के तलवास क्षेत्र में कश्मीर के झरने के रूप में प्रसिद्ध धुंधलेश्वर महादेव का झरना फिर से बहने लगा है. और सावन का महीना होने के कारण इसके कुंड में नहाने वालों की भीड़ लगी रहती है. बूंदी में कई जगहों पर मौज-मस्ती के साथ-साथ लोगों की लापरवाही की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें से एक नमाना इलाके की है. जहां लोग जान जोखिम में डालकर श्यामू नदी पुलिया पार करते नजर आए.

24 घंटे में 40 एमएम बारिश दर्ज

24 घंटे में 40 एमएम बारिश दर्ज

24 घंटे में 40 एमएम बारिश दर्ज की गई 

पिछले कई दिनों से मौसम विभाग ने लगातार बूंदी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ हैं. बीते 24 घंटे के भीतर बूंदी में 40 एमएम बारिश दर्ज की गई है. आज यानी रविवार को भी मौसम विभाग ने बूंदी सहित प्रदेश भर के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है. इस सीजन में अब तक बूंदी जिले में 350 एमएम बारिश दर्ज हो चुकी है. पिछले साल 600 से अधिक एमएम बारिश दर्ज की गई थी जो कि इस साल बहुत कम है. जिले में 23 बांधों में से 20 बांधों में पानी की आवक लागातर जारी है. वहीं अच्छी बारिश से किसानों को भी राहत मिली है. क्योंकि चावल की फसल में पानी की अधिक आवश्यकता होती है. ऐसे में बारिश लगातार होने से खेत पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं जिससे किसानों के चेहरे लगातार खिले हुए हैं. 

धुंधेश्वर पिकनिक स्पॉट का झरना शुरू

धुंधेश्वर पिकनिक स्पॉट का झरना शुरू

बरधा और धुंधलेश्वर पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते जिले के तलवास क्षेत्र में कश्मीर के नाम से प्रसिद्ध धुंधेश्वर पिकनिक स्पॉट पर झरना शुरू हो गया है. पहाड़ पर तीन लहरों में गिरते झरने के कारण लोगों को यहां की प्राकृतिक घाटियां बेहद खूबसूरत लगती हैं. इस बार भी पहाड़ों पर बारिश के कारण झरने बहने लगे हैं जिससे लोग यहां पिकनिक का आनंद लेने पहुंच रहे हैं. वहीं, जिले के तालेड़ा क्षेत्र में हाड़ौती के गोवा के नाम से प्रसिद्ध बरधा बांध पर पानी की आवक शुरू होने से लोग यहां पहुंचने लगे हैं. 21 फीट भराव क्षमता वाले बरधा बांध में ओवरफ्लो होने से बहाव जारी है, इसलिए लोग यहां नहाने के लिए भी पहुंच रहे हैं. 

  लोग जान जोखिम में डालकर पार कर रहे है पुलिया

नमाना क्षेत्र के श्यामू हरिपुरा गांव के बीच निकल रही घोड़ा पछाड़ नदी की पुलिया पर दो फीट पानी आने के बाद भी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं. हरिपुरा निवासी नंद किशोर जांगिड़ ने बताया कि बरसात से ऊपरी इलाकों का पानी सिमट कर आया है जिससे इस नदी की पुलिया के ऊपर रात को 3 से 4 फीट पानी आ गया था, जिसके चलते आवागमन बंद हो गया. इससे ग्रामीणों को 500 मीटर जाने के लिए 40 किलोमीटर का चक्कर लगाकर लक्ष्मीपुरा होकर गांव आना पड़ रहा है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com