विज्ञापन

Rajasthan Honeymoon Murder: सुहागरात के 3 महीने बाद ही खूनी बनी दुल्हन, प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की मौत की साजिश

राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुआ 'हनीमून मर्डर' केवल एक क्राइम स्टोरी नहीं है, बल्कि ठंडे दिमाग से रची गई एक ऐसी साजिश है जिसकी पटकथा सदुलशहर की गलियों में लिखी गई और अंजाम रावला की एक सुनसान सड़क पर दिया गया.

Rajasthan Honeymoon Murder: सुहागरात के 3 महीने बाद ही खूनी बनी दुल्हन, प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की मौत की साजिश
राजस्थान का 'हनीमून मर्डर': जिस पत्नी के साथ डिनर के बाद टहलने निकला था आशीष, उसी ने सुनसान सड़क पर बिछा रखा था 'डेथ ट्रैप'
NDTV Reporter@KuldeepGoyal

Rajasthan News: राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक ऐसा हत्याकांड सामने आया है जिसने 'पवित्र रिश्ते' को तार-तार कर दिया है. जिसे दुनिया एक दर्दनाक सड़क हादसा समझ रही थी, वह असल में सुहाग की सेज पर रची गई एक खूनी साजिश निकली. शादी के महज 3 महीने बाद ही एक दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति का 'गेम ओवर' कर दिया.

हिट एंड रन नहीं, 'हनीमून मर्डर' है यह!

30 जनवरी की रात गंगानगर के रावला थाना क्षेत्र में जब 25 साल के आशीष की लाश सुनसान सड़क पर मिली, तो उसकी पत्नी अंजू ने बिलखते हुए इसे 'हिट एंड रन' बताया. अंजू का दावा था कि एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी और लुटेरों ने उसके गहने लूट लिए. लेकिन गंगानगर एसपी अमृता दुहान की तकनीकी जांच ने इस 'परफेक्ट मर्डर' की धज्जियां उड़ा दीं. पुलिस ने जब सबूत खंगाले, तो सामने आया कि यह हादसा नहीं, बल्कि 'हनीमून मर्डर' था.

शाम की सैर, झाड़ियों से अचानक निकलकर हमला

जांच में सामने आया कि 23 वर्षीय अंजू अपनी इस शादी से खुश नहीं थी. उसका दिल अपने पुराने प्रेमी संजू के लिए धड़क रहा था. वह शादी के बाद जब मायके (सदुलशहर) गई, तो वहां उसने अपने पुराने प्रेमी संजू से दोबारा संपर्क किया. हत्या की पूरी योजना सदुलशहर में ही तैयार की गई थी. साजिश के तहत अंजू अपने ससुराल लौटी और पति आशीष को अपने जाल में फंसाया. उसे पता था कि आशीष डिनर के बाद टहलने जाता है, इसलिए वह हाल ही में उसके साथ सैर पर जाने लगी थी ताकि उसे जाल में फंसा सके.

30 जनवरी की रात अंजू जानबूझकर उसे एक सुनसान सड़क पर ले गई. वहां अंधेरे में संजू अपने दो साथियों—रॉकी उर्फ रोहित और बादल उर्फ सिद्धार्थ—के साथ झाड़ियों में मौत का जाल बिछाकर बैठा था.

गला घोंटा, बेरहमी से पीटा और फिर लूट का नाटक

जैसे ही दंपति सुनसान जगह पर पहुंचा, हमलावरों ने आशीष पर धावा बोल दिया. आशीष को तब तक पीटा गया जब तक वह अधमरा नहीं हो गया, और फिर बेरहमी से उसका गला घोंट दिया गया. साजिश को असली रंग देने के लिए अंजू ने खुद अपने मोबाइल और कान की बालियां संजू को दे दीं ताकि पुलिस इसे लूट और एक्सीडेंट मान ले. वारदात के बाद अंजू ने सड़क पर बेहोश होने का ऐसा नाटक किया कि शुरुआत में हर कोई उसे पीड़ित समझने लगा.

मेडिकल रिपोर्ट और कॉल रिकॉर्ड्स ने खोला राज

कातिल कितनी भी सावधानी बरते, सुराग छोड़ ही देता है. एसपी अमृता दुहान ने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण में पुलिस को शक हुआ. मेडिकल रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया—आशीष के शरीर पर चोट के निशान एक्सीडेंट के नहीं, बल्कि मारपीट के थे और उसका गला घोंटा गया था. सबसे बड़ा सबूत बना अंजू का फोन. जांच में पता चला कि वह घटना से पहले अपने प्रेमी संजू के लगातार संपर्क में थी. पुलिस की सख्ती के आगे अंजू टूट गई और अपनी बेवफाई की खूनी दास्तां कबूल कर ली.

'बेवफा' पत्नी समेत चारों कातिल गिरफ्तार

गंगानगर पुलिस ने तकनीकी पहलुओं और एफएसएल (FSL) टीम की मदद से इस अंधे कत्ल की गुत्थी को महज कुछ दिनों में सुलझा लिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी पत्नी अंजू, उसके प्रेमी संजू और दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. तीन महीने पुरानी शादी का ऐसा खौफनाक अंत देखकर पूरा इलाका सन्न है.

ये भी पढ़ें:- घर से महज 200 मीटर दूर मिला टीचर का शव, पास ही बेसुध मिली दुल्हन; 3 महीने पहले ही हुई थी शादी

LIVE TV देखें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close