विज्ञापन

जयपुर सेंट्रल जेल में कैदी पर जानलेवा हमला, ITI की कक्षा के दौरान अटैक में घायल

परिजनों ने जेल प्रशासन को शिकायत देकर चेतन सिंह के मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल, जेल प्रशासन ने प्रतिक्रिया नहीं दी है.

जयपुर सेंट्रल जेल में कैदी पर जानलेवा हमला, ITI की कक्षा के दौरान अटैक में घायल
जयपुर सेंट्रल जेल में बंदी पर जानलेवा हमला.

जयपुर केंद्रीय कारागार में बंद एक बंदी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है. घायल बंदी की मां अंतर भंवर ने जेल प्रशासन को शिकायत देकर घटना की निष्पक्ष जांच और पुत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. शिकायत के अनुसार जेल में निरुद्ध चेतन सिंह आईटीआई की पढ़ाई भी कर रहा है. बुधवार (10 जून) दोपहर में आईटीआई कक्षा के दौरान एक अन्य बंदी द्वारा धारदार हथियार से हमला किया गया. हमले में घायल होने के बाद उसे उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल भेजा गया. परिजनों का कहना है कि बंदी की जान को खतरा है और उसे पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए.

घायल की मां ने बताई पूरी कहानी!

अंतर भंवर का आरोप लगाया है कि हमलावर बंदी सुभाष धोबी ने यह हमला सुमेर सिंह गुर्जर के कहने पर किया. सुमेर सिंह गुर्जर सहित मनीष सैनी, विष्णु पंडित, ललित और अर्जुन चीफ के नाम को भी शिकायत में दर्ज किया गया है. पीड़ित की मां का आरोप है कि उनके पुत्र के पास जेल के भीतर होने वाली कथित अनियमितताओं से जुड़ी जानकारी होने के कारण उसे निशाना बनाया गया. 

प्रशासन से सुरक्षा की मांग

परिवार का आरोप है कि चेतन सिंह की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है. उन्होंने जेल प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई और चेतन सिंह की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. फिलहाल मामले में जेल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. शिकायत के आधार पर आगे की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः कोटा महंत हत्याकांड सुलझाने वाले 2 कांस्टेबल को मिलेगा गैलेंट्री अवार्ड, 6 दिन के भीतर ही सुलझा दिया केस


 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close