विज्ञापन

जयपुर में गिरी निर्माणाधीन दीवार, 3 मजदूरों की मौत, मलबे में कई और दबे

राजस्थान की राजधानी जयपुर के चंदवाजी में एक निर्माणाधीन दीवार के गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई है.

जयपुर में निर्माणाधीन दीवार गिरने से हादसा.

जयपुर के चंदवाजी में एक निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिर गई जिससे कम-से-कम 3 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं.  कई अन्य मजदूरों के दबे होने की भी आशंका है. घायल मजदूरों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. राहत दल रेस्क्यू अभियान में जुटा हुआ है. हादसा तब हुआ, जब चंदवाजी क्षेत्र स्थित ताला मोड़ के पास अरावली पैलेस में निर्माण कार्य चल रहा था. कई मजदूर काम में जुटे हुए थे, तभी सोमवार (29 जून) को निर्माणाधीन दीवार ढह गई. आसपास मौजूद मजदूर दीवार के मलबे में दब गए और वहां मौजूद दोनों मजदूरों की मौत हो गई. जबकि कई मजदूर बुरी तरह जख्मी हुए. 

बिहार-झारखंड के निवासी बताए जा रहे हैं प्रभावित

फिलहाल राहत और बचाव दल जारी है. रेस्क्यू टीम मलबा हटाकर फंसे लोगों की तलाश में जुटी हुई है. हादसे में प्रभावित मजदूरों के झारखंड और बिहार के निवासी होने की जानकारी सामने आई है. 

हादसे के बाद घटनास्थल पर बचावकर्मी

हादसे के बाद घटनास्थल पर बचावकर्मी
Photo Credit: NDTV

लंच करने गए थे मजदूर, मौके पर 5-6 व्यक्ति ही थे मौजूद

बताया जा रहा है कि हादसे के समय अधिकांश मजदूर घटनास्थल पर नहीं थे. कुछ श्रमिक लंच करने गए थे. जबकि निर्माणाधीन दीवार के पास करीब 5-6 मजदूर ही थे. यही वजह रही कि संभावित जनहानि अपेक्षाकृत कम रही और कई लोगों की जान बच गई. 

बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा राहत दल ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बना दिया. साथ ही युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया. आशंका जाहिर की जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है. हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है. 

यह भी पढ़ेंः जयपुर में पॉश इलाकों से लेकर रेलवे स्टेशन तक पसरी गंदगी, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हालात

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close