Rajasthan News Live Updates, 28 february 2026: एनडीटीवी राजस्थान के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. इस लाइव पेज पर आपको दिन भर की राजस्थान की अहम ख़बरें मिलेंगी. कल का लाइव ब्लॉग आप इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं - वायु शक्ति कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को वायु सेना ने दिखाई ताकत, ड्रोन शो के साथ हुआ समापन
हमारी वेबसाइट पर पिछले दिन की कुछ ख़ास ख़बरें आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं -
राजस्थान में इस साल अप्रैल में स्कूलों में नया सत्र खोलने की तैयारी, 70 लाख विद्यार्थियों पर असर
बाड़मेर में तेल उत्पादन की कीमत किसान चुका रहे हैं, ट्यूबवेल से निकल रहा क्रूड ऑयल जैसा पानी
सीएम भजनलाल शर्मा ने किया वेतन से लेकर पेंशन और मानदेय से जुड़ी 10 बड़ी घोषणा, देखें लिस्ट
माउंट आबू का नाम बदलकर हुआ ‘आबू राज', राजस्थान सरकार ने विधानसभा में की घोषणा
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का विवाद, ट्रस्ट में बदलने पर टीकाराम जूली ने जताई आपत्ति
कोटपुतलीः बच्ची लापता, 9 घंटे बाद पड़ोसी के मकान में मिली
कोटपुतली के फतेहपुरा गांव में 4 वर्षीय बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया. 9 घंटे बाद घर से कुछ दूर स्थित पड़ोसी के मकान में बच्ची मिली. पड़ोसी ने बच्ची को बेड के बक्से में छुपा रखा. वहीं, पड़ोसी शराब के नशे की हालत में मिला. आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया.
Jaipur News: रिंग रोड के पास हादसा
जयपुर में रिंग रोड़ रक्षक हॉस्पिटल के पास हादसा 2 ट्रक भिड़ गए. देर रात 2 बजे हादसा हुआ. हादसे के बाद ड्राइवर कैबिन फंस गया था. मुहाना थाना पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली. एएसआई रामचंद्र और ड्राइवर संजीव ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला और ड्राइवर की जान बचाई. घायल को नजदीकी रक्षक हॉस्पिटल भेजा गया.
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान से मुकुंदरा भेजे गए 10 चीतल
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान से 10 चीतलों को कोटा स्थित मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किया गया. यह अभियान वन्यजीव संरक्षण की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है. इस शिफ्टिंग से दोहरा लाभ होगा. घना में चीतलों का दबाव कम होगा और टाइगर रिजर्व में बाघों को शिकार मिलेगा. इससे उनका व्यवहार और प्रजनन चक्र बेहतर होगा.
बाड़मेर में तापमान 36 डिग्री के पार
प्रदेश के अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं. पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.5 डिग्री (सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया है. राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है. अगले 2-3 दिन तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है. 3 मार्च यानी होली के आसपास पारा 3 डिग्री तक बढ़ सकता है.
सीएम भजनलाल शर्मा की 10 बड़ी घोषणाओं के बारे में जानें
सीएम भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक 2026 पर अपना जवाब दिया. यहां पढ़िए पूरी खबर- वेतन से लेकर पेंशन और मानदेय से जुड़ी 10 बड़ी घोषणा, देखें लिस्ट