विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2025

Rajasthan: झालावाड़ हादसे पर अजमेर में विरोध, युवा कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का पुतला फूंका 

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हादसे के बाद भी शिक्षा मंत्री स्वागत समारोहों में व्यस्त हैं, जो बेहद शर्मनाक है.

Rajasthan: झालावाड़ हादसे पर अजमेर में विरोध, युवा कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का पुतला फूंका 
प्रदर्शन करते कांग्रेस के कार्यकर्ता

Jhalawar School Collapse: झालावाड़ के सरकारी स्कूल में छत गिरने से सात मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश फैल गया है. इसी कड़ी में अजमेर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते हुए उनका इस्तीफा मांगा. युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया कि हादसे की ज़िम्मेदारी सीधे तौर पर शिक्षा विभाग की है.

उन्होंने कहा कि अजमेर जिले में जर्जर स्कूल भवनों की सूचना करीब 7 दिन पहले ही शिक्षा अधिकारियों को दे दी गई थी, लेकिन अब तक कोई रिपेयर कार्य शुरू नहीं हुआ, जिससे प्रशासन की लापरवाही साफ़ झलकती है. युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हादसे के बाद भी शिक्षा मंत्री स्वागत समारोहों में व्यस्त हैं, जो बेहद शर्मनाक है.

कांग्रेस नेता लोकेश शर्मा ने भी सरकार और शिक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि बच्चों की जान लेने वाली लापरवाही के बावजूद सरकार गंभीर नहीं दिख रही है. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत जल्द नहीं की गई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा. मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा.

यह भी पढ़ें - बांसवाड़ा में सरकारी स्कूल का छज्जा गिरा, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com