विज्ञापन

राजस्थान में कल सभी पर्यटन स्थल पर फ्री एंट्री, आज सिर्फ विद्यार्थियों के लिए रहा निःशुल्क

राज्य सरकार ने दो दिन पर्यटन स्थलों में लोगों की एंट्री फ्री कर रखी है. फ्री एंट्री के चलते जयपुर के तमाम पर्यटन स्थल बुधवार को पर्यटकों से गुलजार नजर आ रहे हैं.

राजस्थान में कल सभी पर्यटन स्थल पर फ्री एंट्री, आज सिर्फ विद्यार्थियों के लिए रहा निःशुल्क
राजस्थान में कल सभी पर्यटन स्थल पर फ्री एंट्री

राजस्थान दिवस के मौके पर भजनलाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. प्रदेशभर में 2 दो दिन पर्यटन स्थलों में लोगों को फ्री एंट्री दी जा रही है. जिसके कारण प्रदेशभर के पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार नजर आ रहे हैं. राजस्थान पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने दो दिन पर्यटन स्थल पर लोगों की फ्री एंट्री के लिए आदेश जारी किया था. आदेश के मुताबिक, 18 मार्च को केवल स्टूडेंट्स को स्मारकों और संग्रहालयों में निःशुल्क प्रवेश की अनुमति रही, जबकि 19 मार्च को स्टूडेंट्स के साथ-साथ देशी विदेशी पर्यटकों को भी सभी पर्यटन स्थलों पर फ्री एंट्री दी जाएगी. 

19 मार्च को मनाया जा रहा राजस्थान दिवस

दरअसल, इस बार राजस्थान दिवस 30 मार्च के बजाय 19 मार्च को राजस्थान दिवस मनाया जा रहा है. जिसको लेकर राज्य सरकार ने दो दिन पर्यटन स्थलों में लोगों की एंट्री फ्री कर रखी है. फ्री एंट्री के चलते जयपुर के तमाम पर्यटन स्थल बुधवार को पर्यटकों से गुलजार नजर आ रहे हैं. इस दौरान छात्र छात्राओं की भारी भीड़ रही. 

अल्बर्ट हॉल, आमेर महल, सिटी पैलेस, जंतर मंतर और हवा महल को लोग निहारते नजर आये, जिधर देखो उधर स्टूडेंट्स की टोलियां नजर आई. वही अल्बर्ट हॉल पर ग्रामीण क्षेत्र से आए छात्र छात्राओं ने नाहरगढ़ किला को फ्री में नहीं देख पाने का मलाल रहा. उन्होंने कहा कि नाहरगढ़ में उन्हें बिना टिकिट नहीं जाने दिया, लेकिन बाकी जगह वो घूम कर आये हैं, सब फ्री है.

कल सभी पर्यटकों को मिलेगा निःशुल्क प्रवेश

हैदराबाद से आये पर्यटक अपने बेटे की फ्री एंट्री पर खुश नजर आए. उधर आमेर महल के अधीक्षक राकेश छोलक ने कहा कि इन दो दिनों में पर्यटकों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. आज 18मार्च को केवल स्टूडेंट्स फ्री है, वही 19 मार्च को स्टूडेंट्स के साथ साथ देशी विदेशी पर्यटकों को भी सभी पर्यटक स्थलों पर फ्री एंट्री दी जा रही है. 

यह भी पढे़ं-

अनदेखी से निराश कर्मचारी डीजे लेकर निकले 'उम्मीद बाबा' के निवास, 60 KM पैदल चल पहुंचेंगे जयपुर

झुंझुनूं में बोले ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, नहीं होगा बिजली विभाग का निजीकरण, 2027 तक हर किसान को मिलेगी दिन में बिजली

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close