विज्ञापन

राजस्थान में मानसून की दस्तक, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और अजमेर में पहले ही दिन जबरदस्त बारिश

राजस्थान में मानसून का इंतजार खत्म हो गया है. इस बार मौसम 7 दिन की देरी से पहुंचा. अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है.

राजस्थान में मानसून की दस्तक, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और अजमेर में पहले ही दिन जबरदस्त बारिश
राजस्थान में मानसून की एंट्री.

राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री हो गई है. मानसून टोंक, जयपुर और अलवर जिलों से होकर गुजर रहा है. इस बार मानसून 7 दिन की देरी से राज्य में पहुंचा. संभावना है कि अगले 2-3 दिन के दौरान राज्य के अन्य हिस्सों में भी मानसून पहुंच सकता है. शुक्रवार (3 जुलाई) के लिए जैसलमेर को छोड़कर पूरे राजस्थान में यलो अलर्ट है. अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

चित्तौड़गढ़-रींगस में बदला मौसम का मिजाज 

गुरुवार (2 जुलाई) को चित्तौड़गढ़ में सर्वाधिक 10 मिमी बारिश दर्ज की गई. सुबह से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ. फिर कड़कड़ाती बिजली और तेज मेघगर्जना के साथ मौसम बदल गया. रींगस में भी मौसम का मिजाज बदला. तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू होने लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की. वहीं, किसानों के भी चेहरे खिल गए हैं. झमाझम बारिश से खरीफ की फसलों को फायदा होने की उम्मीद है. उदयपुर के डबोक में 7.8 मिमी और अजमेर में 5.1 मिमी पानी बरसा. 

अगले हफ्ते के लिए इन हिस्सों में अलर्ट

अगले 5-7 दिन के दौरान उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. कई अन्य क्षेत्रों में 5 मिमी से कम वर्षा दर्ज की गई.

जयपुर में पारा 4 डिग्री लुढ़का

जयपुर में रात में रुक-रुककर बारिश होती रही. बादल छाए रहने और ठंडी हवा के चलते जयपुर में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है. राजधानी का तापमान 33.6 डिग्री पहुंच गया है. श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक है. बीकानेर में तापमान 42 डिग्री, बाड़मेर और फलौदी में 41.4 और जैसलमेर में 41.3 डिग्री तक दर्ज किया गया. 

यह भी पढ़ेंः SI भर्ती 2021 को लेकर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, एग्जाम फॉर्म भरने वाले सभी अभ्यर्थियों को शामिल करने का निर्देश


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com