विज्ञापन

Rajasthan Rain: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, रेगिस्तान में झमाझम बरसे बादल, जयपुर समेत कई हिस्सों में बूंदाबांदी जारी

पश्चिमी राजस्थान में जैसलमेर में 5.4 मिमी, जोधपुर में 0.2 से 1 मिमी और बीकानेर में करीब 3 मिमी तक बारिश दर्ज की गई. जबकि जयपुर में लगातार दूसरे दिन बादल छाए हुए हैं.

Rajasthan Rain: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, रेगिस्तान में झमाझम बरसे बादल, जयपुर समेत कई हिस्सों में बूंदाबांदी जारी

राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया है. पिछले 24 घंटों में कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से फिलहाल कुछ जगहों में बारिश जारी है. बीकानेर व जालोर में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जबकि जयपुर में लगातार दूसरे दिन बादल छाए हुए हैं. राजधानी के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई. सुबह से ही राजधानी में ठंडी हवा चल रही है. 

बाड़मेर में रिकॉर्ड बारिश

मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक, सबसे ज्यादा 16.6 मिमी बारिश बाड़मेर में रिकॉर्ड की गई. बाड़मेर जिले के अलग-अलग इलाकों में 5 से 16 मिमी तक वर्षा हुई, जबकि बालोतरा क्षेत्र में भी 5 से 7 मिमी तक बारिश दर्ज की गई. पश्चिमी राजस्थान में जैसलमेर में 5.4 मिमी, जोधपुर में 0.2 से 1 मिमी और बीकानेर में करीब 3 मिमी तक बारिश दर्ज की गई. 

शेखावटी-मेवात के इलाकों में बरसे बादल

श्रीगंगानगर में भी हल्की वर्षा हुई. वहीं उत्तर-पूर्वी राजस्थान में सीकर, झुंझुनूं और अलवर जिलों में 1 से 4 मिमी के बीच बारिश दर्ज की गई. खेड़ली-तिजारा क्षेत्र में 5 से 15 मिमी तक वर्षा रिकॉर्ड की गई.

हाड़ौती से लेकर दक्षिण राजस्थान तक आसमान साफ 

वहीं, अजमेर, कोटा, उदयपुर, भीलवाड़ा और बांसवाड़ा सहित कई जिलों में मौसम शुष्क रहा. मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां आगे भी जारी रह सकती हैं.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान दिवस के मौके पर प्रदेश को मिली 207 नई रोडवेज बसों की सौगात, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close